जब मुंबई छोड़ विदेश जा रहे थे अक्षय खन्ना, फिर सनी देओल की फिल्म ने बदली किस्मत, कहलाए शानदार एक्टर

अक्षय खन्ना दो दिन के बाद मुंबई छोड़कर विदेश जाने वाले थे. फेयरवेल डिनर पर बॉर्डर के डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब मुंबई छोड़ विदेश जा रहे थे अक्षय खन्ना

फिल्म धुरंधर से दोबारा स्टार बने अक्षय खन्ना अब अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं. इसी के साथ वह धुरंधर की सक्सेस भी एन्जॉय कर रहे हैं. धुरंधर में उनका रहमान डकैत का किरदार पूरी दुनिया में छाया और लोगों ने उनके विलेन लुक में खूब रील बनाई. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर बीते 17 दिनों से धमाल मचा रही फिल्म बॉर्डर 2 में भी उनका कैमियो देखने को मिल रहा है. इस पर फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने अक्षय खन्ना पर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं. निधि ने बताया कि अक्षय खन्ना की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह मुंबई छोड़कर जाने वाले थे. प्रोड्यूसर के मुताबिक, यह बात उस वक्त की है, जब एक्टर को बॉर्डर (1997) में साइन भी नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की सबसे पसंदीदा फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, सनी देओल की 'लाहौर 1947' इस दिन होगी रिलीज

अक्षय खन्ना छोड़ रहे थे मुंबई
एक इंटरव्यू में निधि ने अक्षय संग अपने लॉन्ग टाइम कनेक्शन पर कहा कि वह अपने पिता जेपी दत्ता और विनोद खन्ना की बॉन्डिंग के लिए उन्हें थैंक्स कहती हैं. उन्होंने कहा, 'वह बहुत एक्साइटेड थे. फिल्म शुरू होने से पहले, वह धर्मवीर के किरदार के लिए बहुत एक्साइटेड थे. विनोद खन्ना मेरे पिता के अच्छे दोस्त थे. दोनों ने साथ में कई बार काम भी किया. इसलिए वह हमारे लिए एक फैमिली की तरह थे'. निधि ने आगे बताया, 'अक्षय अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई छोड़कर विदेश जा रहे थे. विनोद अंकल के घर उनका फेयरवेल डिनर था और पापा भी वहीं थे. पापा ने अक्षय से पूछा वॉर फिल्म में काम करोगे? अक्षय ने कहा हां मैं करूंगा. विनोद अंकल ने अक्षय से कहा कि क्या तुम पागल हो गए हो? तुमने मुझे कभी नहीं बताया कि तुम एक्टर बनना चाहते हो. अक्षय ने कहा कि अब बता रहा हूं एक्टर बनना चाहता हूं'.

अक्षय खन्ना का एक्सीडेंटल डेब्यू

निधि ने आगे बताया कि बॉर्डर एक मल्टीस्टारर फिल्म है, लेकिन विनोद अंकल ने साल 1997 में अक्षय को फिल्म हिमालय पुत्र से लॉन्च किया. यह अक्षय का एक्सीडेंटल बॉलीवुड डेब्यू था'. इसी साल फिल्म बॉर्डर आई. अक्षय की डेब्यू फिल्म खास नहीं चली, लेकिन बॉर्डर हिंदी सिनेमा में अमर हो गई. बता दें, उस वक्त निधि की उम्र महज 18 साल थी. बॉर्डर की बात करें तो यह 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा और सुदेश बेरी जैसे स्टार थे. फिल्म बॉर्डर वॉर बेस्ड फिल्मों के इतिहास में अमर हो चुकी है.







 

Featured Video Of The Day
MAGA Supporters Fell In Love With Blonde US Army Soldier लेकिन Jessica Foster की असली सच्चाई क्या है
Topics mentioned in this article