बर्थडे विशेष: एक्टर ने 4 साल तक पिता से छुपाया बड़ा झूठ, एमबीए छोड़ चुपके से लिया था यहां दाखिला

साल 1995 में रंग मंच से जुड़े बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक्टर विनय पाठक 12 जुलाई, 2026 को अपना 57वां जन्म दिन मना रहे हैं. विनय पाठक की सर्वीाधिक पहचान कॉमेडी जॉनर की फिल्मों से है. एक बार फिर वो 'चलो दिल्ली' के डायरेक्टर की नई फिल्म ने नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Birthday Boy Vinay Pathak: रामधारी सिंह दिनकर की 'रश्मिरथी' और हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला' की पंक्तियां जिन्हें कंठस्थ थीं, बिहार के उस लड़के की वास्तविक जीवन यात्रा किसी सस्पेंस फिल्म जैसी है. हम बात कर रहे हैं 'चलो दिल्ली' फेम एक्टर विनय त्रिपाठी, जिन्हें 'खोसला का घोसला' और 'भेजा फ्राई' फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने घर-घर पहुंचा दिया. साल 1990 के शुरुआती दौर में एमबीए कर रहे विनय पाठक अपनी कक्षा के शीर्ष 10 मेधावियों में शामिल थे, लेकिन उनका मन एमबीए की डिग्री में नहीं लग रहा था.

कैंपस के थियेटर में पीटर शेफर का नाटक 'ऐकव्स' देखने के बाद विनय त्रिपाठी का मन एमबीए से उचट गया और उन्होंने एक सुरक्षित कॉरपोरेट करियर के बजाय बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स करने का मन बनाया. उन्होंने घर को सूचित किए बिना चुपके से अपना दाखिला 'बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स' में करा लिया. सबसे असाधारण बात यह थी कि विनय पाठक ने पूरे 4 साल तक स्ट्रीम बदलने का यह राज अपने परिवार से छुपाए रखा और जब दीक्षांत समारोह में महज कुछ दिन बचे थे, तब उन्होंने अपने पिता को सच बतलाया.

ये भी पढ़ें-'देवदास' के 24 साल: संजय लीला भंसाली ने बदल दिया सिनेमा देखने का अनुभव, 24 प्वाइंट्स में समझें!

पिता बिहार पुलिस में एक सख्त पुलिस उपाधीक्षक थे

विनय पाठक के पिता सच्चिदानंद पाठक बिहार पुलिस में एक सख्त पुलिस उपाधीक्षक थे. उनको जैसे ही इस सच का पता चला वो भौचक्के रह गए. हालांकि उन्होंने विनय पाठक की इस कलात्मक रुचि का पूर्ण समर्थन किया. स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू यॉर्क एट स्टोनी ब्रुक' से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) की डिग्री के बाद विनय पाठक अपने मेंटर 'डॉ. फार्ले रिचमंड' से प्रेरित होकर साल 1995 में भारत लौट आए और हिंदी फिल्म और रंगमंच से जुड़ गए और आज विनय पाठक की गिनती बॉलीवुड में एक उम्दा कलाकारों में होती है.  

Advertisement

हास्य कलाकार के रूप में जाने जाते हैं विनय पाठक
Photo Credit: Instagram

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में जन्में विनय पाठक

12 जुलाई 1968 को बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में जन्में विनय पाठक का पालन-पोषण एक पारंपरिक और अनुशासित माहौल में हुआ. उनकी माता किशोरी पाठक एक गृहिणी थीं, जबकि उनके बड़े भाई शशि शेखर पाठक प्राध्यापक बने. पिता के पुलिस विभाग थे तो वो उनका बचपन अलग-अलग शहरों में बीता. प्रारंभिक शिक्षा रांची के बोर्डिंग स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने 'सेंट कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग' और फिर 'इलाहाबाद यूनिवर्सिटी' से इंग्लिश ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की.

मेंटर डॉ. फारले रिचमंड की सलाह पर रंगमंच से जुड़े

थियेटर मेंटर डॉ. फारले रिचमंड की सलाह पर साल 1995 में विनय पाठक भारतीय रंगमंच की ओर कदम बढ़ाया. इसी दौरान विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग के वक्त उनकी मुलाकात सोनिका सहाय से हुई, जिनसे बाद में उन्होंने विवाह भी कर लिया. मुंबई आने के बाद उन्होंने विज्ञापनों और टेलीविजन से शुरुआत की, जहां 1998 में धारावाहिक 'हिप हिप हुर्रे' के 'विन्नी सर' के रूप में उन्हें बड़ी पहचान मिली.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Kissa: एक एक्टर के कलम से निकला था फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का आइकॉनिक सॉन्ग 'पर्दा है पर्दा'!

रणवीर शौरी के साथ 'रणवीर, विनय और कौन?' और 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' जैसे कार्यक्रमों ने उनकी हास्य प्रतिभा को निखारा. साल 2006 में बड़े पर्दे पर उनकी शुरूआत हुई. साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'खोसला का घोसला' और साल 2007 में 'भेजा फ्राई' के टैक्स इंस्पेक्टर 'भारत भूषण' ने उन्हें स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

'खोया खोया चांद' में अभिनय को मिली विशेष सराहना

विनय पाठक ने कभी भी खुद को किसी एक शैली में सीमित नहीं रखा. 'जॉनी गद्दार' में प्रकाश के रूप में नकारात्मक भूमिका हो, 'रब ने बना दी जोड़ी' में राज का भरोसेमंद दोस्त बॉबी या 'गौर हरि दास्तान' में अपनी पहचान की लड़ाई लड़ता वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी, उन्होंने चरित्र की संवेदनशीलता को हमेशा जीवित रखा. सुधीर मिश्रा की 'खोया खोया चांद' में उनके अभिनय को विशेष सराहना मिली.

ये भी पढ़ें-शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, बल्कि इस अभिनेता ने अपने से छोटी हीरोइंस के साथ पर्दे पर सबसे अधिक किया रोमांस!

Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
Vinay Pathak
Birthday Special
Success Story
Celebrity Life
Bollywood News