ना शाहिद कपूर ना ही तृप्ति डिमरी, 'ओ रोमियो' में इन दो कलाकारों ने किया मुफ्त में काम, एक ने तो पूरा किया अपना पुराना वादा

विशाल भारद्वाज की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ओ'रोमियो' रिलीज से चंद दिन दूर है. 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज बेहद उत्साहित हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ना शाहिद कपूर ना ही तृप्ति डिमरी, 'ओ रोमियो' में इन दो कलाकारों ने किया मुफ्त में काम

विशाल भारद्वाज की मोस्टअवेटेड फिल्म 'ओ'रोमियो' रिलीज से चंद दिन दूर है. 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज बेहद उत्साहित हैं. फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने फिल्म में काम बिन फीस लिए किया है. अपकमिंग फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 की आंधी बरकरार, सनी देओल की फिल्म ने 18वें दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने रोचक खुलासा करते हुए बताया कि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने कहानी पर भरोसा और फिल्ममेकर के प्रति सम्मान के कारण बिना कोई फीस लिए इस प्रोजेक्ट में काम किया. विक्रांत मैसी ने कई साल पहले, जब वह उभरते कलाकार थे, इस फिल्म के लिए हामी भरी थी. '12वीं फेल' जैसी सफलता के बाद भी उन्होंने अपना वादा निभाया. भारद्वाज के अनुसार, विक्रांत को उनकी फिल्म 'मकबूल' देखकर इंडस्ट्री में आने की प्रेरणा मिली थी. इसलिए यह स्पेशल अपीयरेंस उनके लिए एक तरह का सम्मान रहा. विक्रांत ने करीब 8-9 दिनों की शूटिंग की और एक प्रभावशाली परफॉर्मेंस दी, जो कहानी में बहुत महत्वपूर्ण है.

भारद्वाज ने तमन्ना भाटिया की मेहनत और उदारता की तारीफ करते हुए बताया, तमन्ना ने बिना एक रुपए लिए फिल्म जॉइन कर ली. उनका रोल छोटा है, लेकिन फिल्म में एक बड़े प्लॉट ट्विस्ट को सामने लाने में अहम भूमिका निभाता है. तमन्ना ने तुरंत हामी भरी और तय समय से ज्यादा यानी लगभग 12 दिनों तक शूटिंग की. उन्होंने वर्कशॉप और रिहर्सल में भी पूरी लगन से हिस्सा लिया.

Advertisement

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' 75-80 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनी है. फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं. 'ओ' रोमियो' रोमांटिक ड्रामा को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. ओ रोमियो हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है, जिसमें शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है. वहीं, तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी केस पर सुनवाई के दौरान SC ने मांगी SIT जांच की स्टेटस रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
O Romeo
Film O Romeo
Vikrant Massey
Tamannaah Bhatia
Vishal Bhardwaj