2017 में इस एक फिल्म में दिखे थे विजय के तीन रोल, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश 120 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 260 करोड़

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय आज राजनीति में भी बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन फिल्मों में उनका स्टारडम सालों से कायम है. विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. जिसमें से एक फिल्म में उनके नाम का ट्रिपल तड़का लगा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
130 दिन में बनी इस एक फिल्म में दिखे थे विजय के तीन रोल

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय आज राजनीति में भी बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन फिल्मों में उनका स्टारडम सालों से कायम है. विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. जिसमें से एक फिल्म में उनके नाम का ट्रिपल तड़का लगा था. यानी कि विजय ने इस फिल्म में तीन तीन किरदार अदा किए थे. और, तीनों के तीन ही दर्शकों को बेहद पसंद आए थे. जिस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार हिट भी रही थी. इस फिल्म का नाम है मर्सल. जो साल 2017 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: तृषा की वो फिल्म जिसके बने 9 रीमेक, 8 सुपरहिट लेकिन हिंदी में रही एपिक फ्लॉप, जानते हैं मूवी का नाम

तीन किरदारों में नजर आए थे विजय

मर्सल में थलापति विजय ने वेट्री, डॉक्टर मारन और वेट्रीमारन नाम के तीन अलग-अलग किरदार निभाए थे. हर रोल का अंदाज और पर्सनैलिटी अलग थी. जिसे विजय ने शानदार तरीके से स्क्रीन पर पेश किया. फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल, समांथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन भी नजर आई थीं. फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था. जबकि इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया था. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. खासतौर पर विजय के ट्रिपल रोल और फिल्म के इमोशनल और सोशल मैसेज की काफी तारीफ हुई थी.

बॉक्स ऑफिस पर रही बड़ी हिट

रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सल का बजट करीब 120 करोड़ रुपये था. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 260 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग पूरी करने में करीब 130 दिनों का समय लगा था. थलापति विजय और निर्देशक एटली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी फिल्मों में दोनों साथ काम कर चुके हैं और तीनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नेता को लेकर चर्चा में हैं. राजनीति में सक्रिय होने के बाद फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Suvendu Adhikari district Fire: CM शुभेंदु के गृह जिले में किसने लगाई आग? अभिषेक बनर्जी की पोस्ट से मचा बवाल!