PICS: नानी से लेकर चिरंजीवी तक…विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, देखें कौन-कौन पहुंचा

Vijay-Rashmika Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज हैदराबाद में अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं. यह भव्य समारोह शहर के मशहूर होटल ताज कृष्णा में आयोजित किया गया है, जहां शाम से ही सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vijay-Rashmika Reception: 'VIROSH' की शादी में लगा साउथ स्टार्स का मेला

Vijay-Rashmika Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज हैदराबाद में अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं. यह भव्य समारोह शहर के मशहूर होटल ताज कृष्णा में आयोजित किया गया है, जहां शाम से ही सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया. कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC Mementos में ट्विन वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी. सुबह विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से और शाम को रश्मिका के परिवार की कूर्ग (कोडावा) परंपरा के मुताबिक.

रिसेप्शन में देश के बड़े राजनीतिक चेहरों को भी आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास न्योता भेजा गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आमंत्रित मेहमानों की सूची में शामिल हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता रेड्डी को भी निमंत्रण दिया गया है.

अब बात करते हैं फिल्मी सितारों की, जिन्होंने इस शाम को और खास बना दिया.

नीना गुप्ता अपने पति विवेक मेहरा के साथ समारोह में पहुंचीं.

रश्मिका की फिल्म ‘Aadavallu Meeku Johaarlu' की को-स्टार राधिका सरतकुमार अपने पति आर. सरतकुमार के साथ नजर आईं.

वेटरन स्टार नागार्जुन अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी और बेटे नागा चैतन्य के साथ पहुंचे.

महेश बाबू खुद समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा ने शिरकत की.

दग्गुबती वेंकटेश ने पैपराजी के सामने पोज दिए.

नानी भी वेन्यू पर नजर आए, हालांकि उन्होंने कैमरों के सामने पोज नहीं दिया.

मेगास्टार चिरंजीवी ने ग्रैंड एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया.

राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पहुंचे.

रश्मिका के ‘गर्लफ्रेंड' को-स्टार धीक्षित शेट्टी  शेट्टी भी मेहमानों में शामिल रहे.

इस तरह विजय और रश्मिका का रिसेप्शन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी में एक यादगार शाम बन गया है.

यह भी पढ़ें: लाल साड़ी में सजीं रश्मिका, साउथ इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखे विजय देवरकोंडा, शुरू हुआ 'VIROSH' का रिसेप्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assembly Election Results 2026: Assam में BJP की हैट्रिक, Himanta ने कही ये बात | Syed Suhail