VIDEO: कुकू कोहली को आखिरी विदाई देने पहुंचे सितारे, बदहवास नजर आईं पत्नी अरुणा ईरानी, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

फिल्ममेकर कूकू कोहली का मंगलवार, 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान गई. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुकू कोहली के निधन से टूटीं पत्नी अरुणा ईरानी, वायरल हुआ वीडियो

फिल्ममेकर कूकू कोहली का मंगलवार, 25 अगस्त को 77 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान गई. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. कूकू कोहली को आखिरी विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शरवरी और रोहित शेट्टी समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी बेहद भावुक और बदहवास हालत में नजर आईं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ समेत पहुंचे सितारे

कूकू कोहली के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हुए. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. दोनों ने दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी. अभिनेत्री शरवरी भी ओशिवारा श्मशान घाट पहुंचीं और कूकू कोहली को आखिरी सलाम किया. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सितारों के अंतिम संस्कार में पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

पति को खोकर टूट गईं अरुणा ईरानी

कूकू कोहली की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी इस मुश्किल वक्त में बेहद दुखी नजर आईं. सामने आए वीडियो में वह काफी भावुक और बदहवास दिखाई दे रही हैं. पति के निधन का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आया. अरुणा ईरानी और कूकू कोहली लंबे समय से साथ थे. कूकू के जाने से परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री ने भी एक अहम शख्सियत को खो दिया है.

Advertisement
Advertisement

अजय देवगन को दिया था पहला बड़ा मौका

कूकू कोहली का हिंदी सिनेमा में खास योगदान रहा है. उन्होंने अजय देवगन को फिल्म ‘फूल और कांटे' से बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक दिया था. साल 1991 में आई इस फिल्म का अजय देवगन का बाइक वाला एंट्री सीन आज भी बेहद लोकप्रिय है. इसमें वह दो चलती मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर कॉलेज में एंट्री करते नजर आए थे.

इसके बाद कूकू कोहली ने अजय देवगन और अक्षय कुमार स्टारर ‘सुहाग' का निर्देशन किया. साल 1994 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इसके अलावा उन्होंने ‘कोहराम', ‘आंटी नंबर 1' और ‘हकीकत' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया. अपने काम के जरिए कूकू कोहली ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: 27 साल पुराना पिकनिक का वो गाना, उदित-शंकर महादेवन-हरिहरन ने घोली थी मिठास, देसी रंग में रंगी तब्बू-करिश्मा-सोनाली ने बनाया यादगार

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Anviksha के मंच से नेपाल बाढ़ पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
Topics mentioned in this article
Kuku Kohli
Aruna Irani
Bollywood
Entertainment