Rekha Photos: रेखा की यंग डेज की तस्वीरें, 5वीं फोटो देखकर पहचानना होगा मुश्किल

Rekha Photos: रेखा अपनी जवानी के दिनों में आज के मुकाबले कम सुंदर थीं  और आज के लुक से उनका पुराना लुक बहुत अलग था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rekha Photos: रेखा की यंग डेज की तस्वीरें

Rekha Photos: हिंदी सिनेमा की सदाबहार ब्यूटी रेखा आज 71 की उम्र में भी इतनी खूबसूरत और हिट हैं कि आज कल की एक्ट्रेस उनके आगे कहीं भी नहीं टिकती हैं. रेखा आज भी जब लाइमलाइट में आती हैं, तो उनके फैशन और स्टाइल के साथ-साथ उनकी ब्यूटी की खूब तारीफ होती है. रेखा 71 साल की होने के बाद भी खुद को सुंदर और फिट रखना नहीं भूलती हैं. तो जरा सोचिए अपने जवानी के दिनों में रेखा ने कैसे खुद को कैसे संवारा होगा, चलिए देखते हैं दिग्गज अदाकारा की जवानी की दिनों की 9 फोटो.



रेखा ने बचपन में ही फिल्मों में कदम रख दिया था. वह बीते 6 दशक से भी ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. रेखा ने कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999 से डेब्यू किया था.



कन्नड़ सिनेमा के बाद वह तेलुगु फिल्म अम्मा कोसम (1970) में दिखीं थीं. इसी साल रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा था. रेखा ने नवीन निश्चल अभिनीत फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड डेब्यू किया था.



इस दौरान अमिताभ बच्चन भी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे. उस वक्त तक अमिताभ और रेखा का नाम कोई भी नहीं जानता था. रेखा ने 70 के दशक के तकरीबन सभी स्टार्स संग काम किया. लेकिन अमिताभ के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री खूब पसंद की गई. दोनों के अफेयर की चर्चा भी रही.

Advertisement



इस दौरान एक्ट्रेस ने गोरा और काला, रामपुर का लक्ष्मण, अनोखी अदा, नमक हराम, दो अजबनी, मुकद्दर का सिकंदर, जानी दुश्मन, मिस्टर नटवरलाल, सुहाग और राम-बलराम जैसी हिट फिल्मों में काम किया.



80 के दशक में रेखा ने उमराव जान, सिलसिला, खून भरी मांग, संसार और बीवी हो तो ऐसी जैसी फिल्में दीं. 90 के दशक में रेखा ने फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में ऐसा रोल किया, जिसे लोग आजतक नहीं भूले हैं.

Advertisement



रेखा बीते आठ सालों से सिनेमा से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट में बराबर बनी रहती हैं. उन्हें पिछली बार फिल्म सुपर नानी (2014) में देखा गया था. इसके बाद अभिनेत्री ने शमिताभ और यमला पगला दिवाना (2018) में स्पेशल अपीरियंस दिया था.



बता दें, रेखा एक सिंगर भी हैं, उन्होंने फिल्म खूबसूरत के सॉन्ग कायदा-कायदा, अगर तुम नाम होते का गाना कल तो संडे की छुट्टी और एक नया रिश्ता का एहसास का सौदा है गाया है.



रेखा ने अपने छह दशक से भी लंबे फिल्मी करियर में 200 से जादा फिल्मों में काम किया है. इंडियन सिनेमा में योगदान देने के चलते उन्हें भारत सरकार ने देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से नवाजा है.  

रेखा आज बड़ी-बड़ी बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट होती हैं और अपने लुक से छा जाती हैं. आज भी उनके फैशन सेंस की चर्चा बी-टाउन में होती है. फिलहाल एक्ट्रेस की झोली में कोई प्रोजेक्ट नहीं है.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Strait Of Hormuz | तेल $115+ पार, गैस संकट, भारत में ₹12.87 लाख करोड़ डूबे | War