कंगना रनौत के साथ इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिजेक्ट करने का वरुण धवन को है दुख, 17 करोड़ के बजट में कमाए 442 करोड़

एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसे कर वह ना केवल ब्लॉकबस्टर हीरो बन सकते थे बल्कि नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर सकते थे. इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंगना रनौत के साथ इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिजेक्ट करने का वरुण धवन को है दुख
NDTV

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में हैं. लंबे समय बाद वह सोलो फिल्म लेकर आए हैं. वरुण धवन ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई है. मगर एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसे कर वह ना केवल ब्लॉकबस्टर हीरो बन सकते थे बल्कि नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर सकते थे. इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थी.

कौन सी है फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम अंधाधुन है. यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हाल ही में वरुण धवन ने यूट्यूबर तन्मय भट्ट को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के अलावा करियर को लेकर भी ढेर सारी बातें की. बातचीत में वरुण धवन ने बताया कि अंधाधुन रिजेक्ट करने का उन्हें काफी दुख रहा है.

ये भी पढ़ें: कभी की कंडक्टर की नौकरी, कभी रेडियो में काम, फिर एक 'रेलवे प्लेटफॉर्म' ने बदल डाली सुनील दत्त की जिदंगी

क्यों छोड़ी अंधाधुन

जब वरुण से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी ऐसी फ़िल्म के लिए मना किया था जो बाद में बहुत बड़ी हिट साबित हुई और उन्हें उसका अफसोस हुआ, तो उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि मैंने एक अच्छी फिल्म के लिए मना किया था, जो बाद में 'अंधाधुन' जैसी बेहतरीन फिल्म बनी. लेकिन उस समय मैं किसी और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त था, इसलिए मैं उसे नहीं कर पाया. और असल में, उस फिल्म की कास्ट में मैं और कंगना रनौत होने वाले थे.'

Advertisement

फिल्म के बारे में

आपको बता दें कि 'अंधाधुन' का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में तब्बू, आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और अनिल धवन ने अहम भूमिकाएं निभाईं. फिल्म की कहानी आकाश नाम के एक पियानोवादक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधे होने का नाटक करता है और खुद को एक उलझी हुई मर्डर मिस्ट्री में फंसा हुआ पाता है. कई ट्विस्ट, डार्क ह्यूमर और एक सस्पेंस से भरे अंत वाली 'अंधाधुन' ने दर्शकों को आखिर तक उलझाए रखा. 

जीते नेशनल अवॉर्ड

इस फिल्म तीन नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड जीते, जिनमें 'बेस्ट हिंदी फ़िल्म' और आयुष्मान खुराना के लिए 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड शामिल है. यह फिल्म न सिर्फ क्रिटिक्स द्वारा सराही गई, बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर भी ज़बरदस्त हिट रही. सैकनिल्क के अनुसार, 17 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 442 करोड़ रुपये की कमाई की. यह आज भी मॉडर्न हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा थ्रिलर फिल्मों में से एक है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर दागीं कई मिसाइल, हमले पर Trump का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article