बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बाद इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 62 के हीरो, 66 की हीरोइन की मूवी ने की छप्परफाड़ कमाई

Vadh 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की बॉर्डर 2 और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 जैसी बड़ी फिल्में अगर बॉक्स ऑफिस पर हों तो क्या कोई छोटी मोटी फिल्म टिक सकती है. वो भी तब जब फिल्म के लिए घमासान तरीके से प्रमोशन न किया गया हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बाद इस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर

Vadh 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की बॉर्डर 2 और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 जैसी बड़ी फिल्में अगर बॉक्स ऑफिस पर हों तो क्या कोई छोटी मोटी फिल्म टिक सकती है. वो भी तब जब फिल्म के लिए घमासान तरीके से प्रमोशन न किया गया हो. न ही फिल्म में कोई ऐसा यंग स्टार हो जो ग्लैमर या टैलेंट के लिए फैन्स के बीच फेमस हो. फिर भी फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दे तो क्या ही कहना. ये तो माना ही जा सकता है कि फिल्म की कहानी दमदार होगी और एक्टिंग जानदार. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसकी हीरोइन है 66 साल की, नाम है नीना गुप्ता और हीरो हैं 62 साल के संजय मिश्रा.

ये भी पढ़ेंप्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए प्रकाश राज? अब एक्टर ने दिया रिक्शन

 
बॉक्स ऑफिस पर मचाया ‘गदर'

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है वध 2. वध 2 की शुक्रवार को शुरुआत थोड़ी धीमी हुई. और फिल्म ने सिर्फ 0.5 करोड़ रुपये की ही कमाई की. लेकिन इसके बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. शनिवार को इसकी कमाई दोगुनी होकर 1 करोड़ रुपये पहुंच गई और रविवार को भी फिल्म ने उतना ही कलेक्शन किया. तीन दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. रविवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.25 प्रतिशत रही, जबकि शाम के शो में यह 21 प्रतिशत तक पहुंच गई. ये साफ दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है और वर्ड ऑफ माउथ इसका सबसे बड़ा हथियार बन चुका है. जब चारों तरफ बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 जैसी बड़ी फिल्मों का दबदबा हो. ऐसे में वध 2 का टिके रहना भी अपने आप में बड़ी बात है.


कहानी और कलाकार का दम
वध 2 की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और कलाकार हैं. संजय मिश्रा ने एक थके हुए, उम्रदराज जेल गार्ड का किरदार निभाया है. जबकि नीना गुप्ता एक ऐसी कैदी के रोल में हैं, जो अपनी सजा के आखिरी दिनों में है. दोनों की केमिस्ट्री और इमोशनल बॉन्डिंग दर्शकों को बांधे रखती है. जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जेल के अंदर होने वाले एक चौंकाने वाले क्राइम की परतें खोलती है. कुमुद मिश्रा का सख्त जेल सुपरिटेंडेंट वाला किरदार कहानी को ज्यादा इंटेंस बनाता है. आप भी अगर कंटेंट ड्रिवन बढ़िया फिल्म देखने का शौक रखते हैं तो यकीनन ये फिल्म आप के लिए है.

Featured Video Of The Day
Delhi Peeragarhi Flyover पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी