धुरंधर 2 की चर्चा हर तरफ हो रही है, जिसमें हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ल्यारी का बादशाह बने नजर आ रहे हैं, जिसके पहले किंग रहमान डकैत थे. हालांकि उसकी मौत के बाद उजैर बलोच (दानिश पंडोर) का गुस्सा भी देखने को मिली, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, जिसके चलते एक बार फिर उजैर बलोच को लेकर चर्चा शुरु हो गई है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उजैर बलोच को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए देखा जा सकता है और वह कह रहे हैं कि आज तक उन्होंने एक चींटी तक नहीं मारी.
उजैर बलौच का पुराना वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में जर्नलिस्ट उजैर बलोच से पूछता है, 'आप गुंडागर्दी से लाखों करोड़ों रुपये कमाते हैं, लूटमार करते हैं, लेकिन ल्यारी के लोगों के पास काम नहीं, खाना नहीं, लोग भूखे मर रहे हैं, पानी नहीं, बिजली नहीं, सड़के, अस्पताल और स्कूलों की हालत ठीक नहीं और आप यहां राजा बने बैठे हैं, उनके लिए क्या किया है आपने? इस सवाल पर उजैर बलोच तिलमिला उठता है और कहता है, 'अल्लाह ने मुझे ये चीजें दी है. मैं इन्हें अपने लोगों में बांट रहा हूं. मेरे साथ आइए. मैं आपको दिखाता हूं कि वे मुझसे कितना प्यार करते हैं और मैंने उन्हें कितना कुछ दिया है. मैं हर दुख-तकलीफ में उनके साथ हूं, चाहे वो भूख हो, पानी की कमी हो, तरक्की हो, बेरोजगारी हो या कोई और समस्या'.
ये भी पढ़ें- धुरंधर के रियल लाइफ उजैर बलोच के बदले की कहानी, गैंगस्टर अरशद पप्पू के सिर को काटकर खेला था फुटबॉल
उजैर बलोच ने कहा- मैंने आज तक एक चींटी नहीं मारी
इसके बाद जर्नलिस्ट पूछता है कि आपने अभी तक आपने कितने कत्ल किए हैं? इस पर उजैर बलोच कहता है, 'मैंने आज तक एक चिंटी नहीं मारी. पहले लोग मुझे डॉन बुलाते थे और अब आप भी, आवाम की सेवा का यह फल मिला है मुझे. मैंने तो बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाई. मैंने अपनी आवाज बुलंद की. वही मेरी 'हत्या' थी, जब भी जरूरत पड़ी, मैंने लोगों के लिए आवाज उठाई. मैंने ल्यारी के अस्पतालों को सुधारा. अगर हत्यारा होने का मतलब गरीबों के लिए आवाज उठाना, उनके साथ खड़ा होना, उनकी मदद करना है तो अगर इससे मैं हत्यारा बनता हूं, तो यह आपकी मर्जी है'.
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदित्य धर की धुरंधर 2 ने प्री रिलीज शोज से 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. जबकि पहले दिन कमाई 103 करोड़ तक पहुंचीं. वहीं दूसरे दिन 78 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है, जिसके बाद भारत में धुरंधर 2 का कलेक्शन 220 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 310 करोड़ तक हासिल कर ली है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office LIVE: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला, भारत में 200 करोड़ पार