धुरंधर के सामने नहीं टिक पाई उप मुख्यमंत्री की ये फिल्म, सिर्फ 20 दिन बाद ही आई ओटीटी पर, जानें कहां देखें

OTT पर फिल्म अब तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम हो रही है. फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर चुकी है. अब ऐसे में देखने दिलचस्प होगा कि फिल्म OTT पर कितना कमाल कर पाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केवल 20 दिनों में OTT पर आई पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह!

तेलुगु पावरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई है. फिल्म ने 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जहां इसका मुकाबला धुरंधर: द रिवेंज से हुआ. लेकिन रणवीर स्टारर फिल्म के सामने ये फिल्म टिक नहीं पाई और फ्लॉप साबित हुई. हालांकि फिल्म के खराब प्रदर्शन के बावजूद मेकर्स लगातार इसे अपनी बेस्ट फिल्म बताते रहे और उन्होंने प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं की है. इस फिल्म के डायरेक्टर हरिश शंकर हैं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक ही कॉलेज से पढ़ी हैं बॉलीवुड की 10 हीरोइन, पांचवीं वाली की फिल्म का रिकॉर्ड तो धुरंधर 2 भी नहीं तोड़ पाई

सिर्फ 20 दिन बाद OTT पर रिलीज

थिएटर में कमजोर प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म केवल 20 दिनों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है. फिल्म अब तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम हो रही है. OTT रिलीज के बाद फिल्म अब पूरे देश के दर्शकों के सामने है. फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर चुकी है. अब ऐसे में देखने दिलचस्प होगा कि फिल्म OTT पर कितना कमाल कर पाती है. 

डायरेक्टर पर बढ़ा दबाव

हरिश शंकर ने पहले थिएटर रन के दौरान नेगेटिव रिव्यू देने वाले दर्शकों पर नाराजगी जताई थी. हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक पब्लिक इवेंट में फिल्म के कमजोर प्रदर्शन को स्वीकार भी किया. अब ओटीटी पर रिलीज के बाद उनके रिस्पांस और स्ट्रैटेजी पर सबकी नजर है. इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं जारी हैं. इससे पहले 'द राजा साब' के दौरान भी इसी तरह की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी, जब निर्देशक मारुति ने महीनों तक लोगों की नजरों से दूर रहना ही बेहतर समझा. अब यह देखना बाकी है कि हरीश शंकर कोई अलग रास्ता अपनाते हैं या फिर एक्टीवली इसका जवाब देते हैं.

Advertisement

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

फिल्म में श्रीलीला, राशी खन्ना, पार्थिबन और राव रमेश जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है. इसके म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने दिया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर थमन एस का है.

Featured Video Of The Day
क्या दुनिया में महासंकट आने वाला है? 'ऑपरेशन काला पानी' ... EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article
Ustad Bhagat Singh
Movie Ustad Bhagat Singh
Pawan Kalyan
Dhurandhar 2
Ustad Bhagat Singh OTT Release