धुरंधर 2 को टक्कर देने 19 मार्च को आ रही उस्ताद भगत सिंह का आया ट्रेलर, लोगों ने इस बात पर कर दिया ट्रोल

Pawan kalyan highest opening film: पवन कल्याण की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें फैंस ने एक चीज नोटिस की और एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ustaad Bhagat Singh Trailer उस्ताद भगत सिंह का आया ट्रेलर
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के स्टार पवन कल्याण की मचअवेटेड एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च 2026 को धुरंधर 2 से टकराने वाली है, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी बीच मेकर्स ने उस्ताद भगत सिंह का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां फैंस पवन कल्याण को एक्शन में देखकर एक्साइटेड हैं तो वहीं कुछ लोगों ने ट्रेलर में सीन को नोटिस किया और इसे ओजी का बताया है. इसके चलते वह मेकर्स को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं. 

उस्ताद भगत सिंह का आया ट्रेलर

पवन कल्याण को ट्रेलर की शुरुआत में गन हाथ में पकड़े डायलॉग डिलीवरी करते हुए देखा जा सकता है. वहीं पूरे ट्रेलर में एक्शन, एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं फैंस ने नोटिस किया कि पवन कल्याण के एक सीन में वह ब्लैक आउटफिट में बेल्ट लगाए नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस की दे कॉल हिम ओजी की यादें ताजा हो गई हैं और उन्होंने मेकर्स को ट्रोल किया है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- देओल फैमिली का वो बेटा, जो शराब के नशे में रहता था डूबा, आज नेटवर्थ के मामले में है परिवार में सबसे अमीर 

उस्ताद भगत सिंह के बारे में 

Advertisement

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 2016 की तमिल फिल्म 'थेरी' की तमिल रीमेक बताई जा रही है. साल 2016 में एटली द्वारा निर्देशित फिल्म थेरी को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. इसने बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई भी की थी. इसे कई भाषाओं में डब भी किया गया था. हिंदी दर्शक भी इस फिल्म को देख चुके हैं. फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण के अपोजिट श्रीलीला नजर आएंगी. इसके अलावा, फिल्म में के.एस. रविकुमार, आशुतोष राणा, नवाब शाह, प्रथिबन, पवन कल्याण, राशि, अविनाश, गौतमी और नागा महेश भी नजर आएंगे. इस फिल्म में पवन कल्याण एक सख्त और बहादुर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे. 19 मार्च को रणवीर सिंह की पैन इंडिया हिंदी फिल्म धुरंधर 2 भी पर्दे पर लगेगी. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Advance Booking: अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनेगी धुरंधर 2, एडवांस बुकिंग में कमा ली बजट की इतनी रकम

Featured Video Of The Day
तपता यूरोप, चिढ़ता चीन... क्या है पूरा मामला?
Topics mentioned in this article
Ustaad Bhagat Singh
Pawan Kalyan
 Ustaad Bhagat Singh Trailer