पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने रिलीज के 6 दिन में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की है, लेकिन फिल्म कोई भी रिकॉर्ड बनाने में चूकती नजर आ रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 87.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें भारत में नेट कलेक्शन 64.60 करोड़ रुपये शामिल है. फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर हैं जबकि मैथ्री मूवी मेकर्स इसके निर्माता हैं. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी. 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद याद आए मदद करने वाले तेज प्रताप यादव, बोले- 36 बिरादरी...
उस्ताद भगत सिंह डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
उस्ताद भगत सिंह के पहले दिन (19 मार्च, गुरुवार) फिल्म ने भारत में 34.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 41.01 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन (शुक्रवार) कलेक्शन में 74.10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. भारत नेट 9 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 10.62 करोड़ रुपये रहा. तीसरे दिन (शनिवार) थोड़ी रिकवरी हुई, 9.10 करोड़ नेट और 10.74 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस के साथ.
चौथे दिन (रविवार) 7.50 करोड़ नेट और 8.78 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस दर्ज किया गया. पांचवें दिन (सोमवार) कलेक्शन 2.50 करोड़ नेट और 2.90 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस पर सिमट गया, जबकि छठे दिन (मंगलवार, 24 मार्च) सिर्फ 1.75 करोड़ नेट और 2.01 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस रहा. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हांफती नजर आ रही है.
| उस्ताद भगत सिंह डे वाइज कलेक्शन | ग्रॉस कलेक्शन | नेट कलेक्शन |
| उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन डे 1 | 41.01 करोड़ रुपये | 34.85 करोड़ रुपये |
| उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन डे 2 | 10.62 करोड़ रुपये | 9 करोड़ रुपये |
| उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन डे 3 | 10.74 करोड़ रुपये | 9.10 करोड़ रुपये |
| उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन डे 4 | 8.78 करोड़ रुपये | 7.50 करोड़ रुपये |
| उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन डे 5 | 2.90 करोड़ रुपये | 2.50 करोड़ रुपये |
| उस्ताद भगत सिंह कलेक्शन डे 6 | 2.01 करोड़ रुपये | 1.75 करोड़ रुपये |
धुरंधर 2 को दे गई मात
पहले चार दिन (वीकेंड) में 'उस्ताद भगत सिंह' ने शानदार प्रदर्शन किया. कुल भारत नेट 60.35 करोड़ रुपये पहुंच गया. फिल्म का ब्रेक-ईवन पॉइंट 200 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड माना जा रहा है. पवन कल्याण की पिछली फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की तुलना में 'उस्ताद भगत सिंह' का ओपनिंग डे कलेक्शन कम रहा. ओजी ने 84.75 करोड़ नेट ओपनिंग की थी. फिर भी, तेलुगु राज्यों में उस्ताद भगत सिंह 5 दिन में 66 करोड़ ग्रॉस कर चुकी है, जो धुरंधर 2 (रणवीर सिंह) से बेहतर है.
सुपरस्टार पवन कल्याण
उस्ताद भगत सिंह वर्सेज ओजी
'उस्ताद भगत सिंह' में 2012 की 'गब्बर सिंह' के बाद पवन कल्याण और हरीश शंकर की जोड़ी दोबारा नजर आई है. कहानी एक आदिवासी लड़के की है, जो अपने गुरु भगत सिंह से प्रेरित होकर अन्याय के खिलाफ लड़ता है. फिल्म को CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 34 मिनट है. संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर थमन एस का है.