Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 2: हर तरफ बस धुरंधर 2 द रिवेंज की चर्चा हो रही है, जिसकी टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं. वहीं सिनेमाघर में शोज हाउसफुल जा रहे हैं. हालांकि क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां धुरंधर 2 के शोज खाली भी जा रहे हैं. जबकि कमाई 2 करोड़ तक सिमट कर रह गई है. वहीं उस राज्य में 54 वर्षीय सुपरस्टार पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह अच्छी कमाई करती हुईं नजर आ रही हैं. वहीं फिल्म ने केवल दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने 4,607 शोज के साथ 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे दिन 3,447 शोज के साथ फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में कलेक्शन 44 करोड़ पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 52 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 59 करोड़ पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office LIVE: सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनीं धुरंधर 2, दो दिनों में 200 करोड़
धुरंधर 2 नहीं ले पा रही टक्कर
धुरंधर 2 द रिवेंज भारत में 220.50 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर चुकी है, जिसमें से हिंदी में प्री रिलीज शोज का 43 करोड़, पहले दिन 99.1 करोड़ और दूसरे दिन 78.94 करोड़ कलेक्शन रहा. लेकिन बात तेलुगू में कलेक्शन की हो तो धुरंधर 2 ने पहले दिन 2.12 करोड़ और दूसरे दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जो कि उस्ताद भगत सिंह के मुकाबले काफी कम हैं. हालांकि वर्ल्डवाइड कमाई के आगे उस्ताद भगत सिंह फेल होती नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें- कौन है 24 साल की रैपर Rebel, धुरंधर 2 के आरी आरी गाने को किया रैप, सिनेमाघरों में फैंस बजा रही तालियां