अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना, खिलाड़ी कुमार ने समंदर में फेक दी पत्नी की कीमती चीज

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की. इसमें उन्होंने अपनी पिछली मालदीव यात्रा की खूबसूरत यादें शेयर कीं.वीडियो में शानदार समुद्री नजारे और अक्षय कुमार की वजह से हुई थोड़ी-बहुत अफरा-तफरी भी दिखाई गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और मशहूर लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर एक्सर पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं. इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मालदीव की पिछली छुट्टियों का एक हंसते-खेलते वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ट्विंकल ने अपने पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा की गई एक मजेदार शरारत की कहानी बताई. उन्होंने लिखा कि छुट्टी के दौरान अक्षय ने उनकी प्यारी टोपी समुद्र में गिरा दी थी.

ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की. इसमें उन्होंने अपनी पिछली मालदीव यात्रा की खूबसूरत यादें शेयर कीं.वीडियो में शानदार समुद्री नजारे और अक्षय कुमार की वजह से हुई थोड़ी-बहुत अफरा-तफरी भी दिखाई गई. ट्विंकल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हमारी पिछली यात्रा की यादें, शानदार नजारे, जबरदस्त खाना और मिस्टर के की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी. मैंने थोड़ा आराम करने की कोशिश की और पानी के अंदर की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी. नतीजा यह निकला कि उन्होंने मेरी प्यारी टोपी भी समुद्र में गिरा दी." अभिनेत्री ने आगे लिखा, "गीली टोपी से खरगोश तो नहीं निकाल पाई, लेकिन कुछ डॉल्फिन जरूर देख लीं." आगे जोड़ा, "किसे पता था कि छुट्टियों में पहले से ही शरारतें शामिल होती हैं? हैप्पी अप्रैल फूल्स डे."

ये भी पढ़ें- दारा सिंह को इस तरह मिला भगवान हनुमान का रोल, पहले किया रिजेक्ट, फिर ईश्वर के आदेश पर हुए तैयार! घंटों सेट पर रहते थे भूखे

Advertisement

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की बात करें तो इस जोड़े ने जनवरी 2001 में शादी की थी. ट्विंकल ने मनोरंजन जगत को छोड़कर लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अपना करियर स्थापित किया. ट्विंकल ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से करियर की शुरुआत की थी. कुछ समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्होंने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी और इसके बाद अभिनय से दूरी बना ली और लेखिका व इंटीरियर डिजाइनर के रूप में करियर स्थापित किया.

ये भी पढ़ें-  Ramayan : रामायण में श्रीराम के किरदार निभाने से रणबीर कपूर ने किया था इनकार, बेटी राहा के कारण हुए तैयार, दिलचस्प है किस्सा

Advertisement

ट्विंकल ने कुछ समय पहले काजोल के साथ 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' शो होस्ट किया. शो में कुछ सेलेब्स को बुलाकर इंडस्ट्री और जीवन के बारे में बातें होती हैं. यह शो अभी भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
PM Modi Appeal to nation: एक तरफ PM Modi की अपील, दूसरी तरफ Vijay बांट रहे Gold | Sucherita Kukreti