ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया मां होने का सबसे बड़ा दर्द, बोलीं 14-15 की उम्र के होते ही बच्चे...

ट्विंकल खन्ना ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में पेरेंटिंग के सबसे बड़े चैलेंज के बारे में बात की. वो समय जब बच्चों उनकी पहचान ढूंढने के लिए स्पेस देना होता है. यह पेनफुल भी होता है लेकिन जरूरी भी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्विंकल खन्ना ने शेयर किए मां होने के चैलेंज
Social Media
नई दिल्ली:

एक्टर से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में मां बनने के खट्टे-मीठे सफर के बारे में खुलकर बात की. अपनी मां के साथ अपने रिश्ते और एक पेरेंट के तौर पर अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए ट्विंकल ने बताया कि कैसे अपने बड़े बेटे को बीस साल की उम्र में आते देखकर उन्हें एहसास हुआ कि माता-पिता के लिए अपने बच्चों को अपनी पहचान खोजने के लिए जगह देना कितना पेनफुल - फिर भी जरूरी - हो सकता है.

ट्विंकल खन्ना ने मां बनने के बारे में बताया

द टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक आर्टिकल में ट्विंकल ने अपनी मां, जानी-मानी एक्टर डिंपल कपाड़िया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और लिखा, "मां और बेटी का रिश्ता शायद ही कभी सीधा-सादा होता है. हमारे जैसा अच्छा रिश्ता भी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं 52 साल की हूं, इतनी बड़ी कि मैं समझदार हो चुकी हूं और मजाकिया बातें करने का भी शौक है. मेरी मां की नजर में, मैं हमेशा उनकी भोला, भोंदू बच्ची रहूंगी. स्ट्रीट स्मार्ट के बजाय किताबी नॉलेज वाली स्मार्ट. वह हमेशा सलाह देने के लिए तैयार रहती हैं."

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने पहना गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के नाम का पेंडेंट, लोग बोले- चार दिन की चांदनी

उन्होंने आगे बताया कि जब उनका बेटा आरव ट्वेंटीज में आया तो उन्हें मदरहुड की इमोशनल मुश्किलों का सही मतलब कैसे समझ आया. बच्चों के आजादी चाहने पर धीरे-धीरे बढ़ती दूरी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने लिखा, "प्यूबर्टी के बाद हम अपने पेरेंट्स के लिए दरवाजे बना लेते हैं. झांकने के छेद और कैटफ्लैप्स होते हैं, फिर भी मेन एंट्री शायद ही कभी खुली होती है. जब तक मेरा बड़ा बेटा 20s में नहीं आया, मुझे समझ नहीं आया कि मां के लिए पहचान की यह लड़ाई कितनी दर्दनाक हो सकती है. किसी चीज को थामे रखने की इच्छा और जाने देने की जिम्मेदारी, भले ही यह एक हमेशा के लिए टूटा हुआ एहसास हो, सिर्फ टेक्स्ट मैसेज और शेयर की गई छुट्टियों के मरहम से ही शांत होती है."

अक्षय कुमार का बेटा आरव 

ट्विंकल ने 2001 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी की. इसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं. कपल ने 2002 में अपने पहले बच्चे, बेटे आरव का स्वागत किया. इतने सालों में, ट्विंकल कभी-कभी मदरहुड और माता-पिता और उनके बड़े हो चुके बच्चों के बीच बदलते रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UK07 अनुराग डोभाल की सुसाइड की कोशिश के बीच रजत दलाल का खुलासा, पिता बनने वाला है अनुराग

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav