ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के मेट गाला पर रिएक्शन, बोलीं- मैं तुम्हें अपनी दीवार पर टांग

करण जौहर ने मेट गाला 2026 में डेब्यू किया है, जिस पर ट्विंकल खन्ना ने रिएक्शन दिया और मजेदार कमेंट किया है, जो वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के मेट गाला लुक पर किया कमेंट
नई दिल्ली:

मेट गाला 2026 में इस बार करण जौहर ने भी शानदार डेब्यू किया. उन्होंने इस खास मौके के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक विशेष आउटफिट चुना, जो मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था. 'फ्रेम्ड इन इटरनिटी' नाम के इस लुक में एक स्ट्रक्चर्ड जैकेट और छह फुट लंबा हाथ से पेंट किया हुआ कैप था, जिसे 80 से अधिक कारीगरों ने 85 दिनों में तैयार किया. करण का यह लुक भारतीय शिल्प कौशल और विरासत को ग्लोबल मंच पर पेश करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण माना गया. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के मेट गाला 2026 लुक पर रिएक्शन दिया, जो वायरल हो रहा है. 

ट्विंकल खन्ना ने किया करण जौहर के मेट गाला लुक पर कमेंट

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने फिल्म मेकर करण जौहर के मेट गाला 2026 के डेब्यू पर रिएक्शन दिया. वहीं उनके लुक का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, वाह. अब आओ इसे पहनकर और मैं तुम्हें अपनी दीवार पर टांग दूंगी. तुम आर्ट का पीस हो करण जौहर. इसके साथ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी शेयर की है. 

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, 1400 करोड़ बजट में 6 करोड़ कमाई, मेकर्स को 99.6 प्रतिशत हुआ घाटा

करण जौहर के बारे में 



जैसा कि आप जानते हैं करण जौहर एक फिल्म निर्माता है, जिन्हें केजो के नाम से जाना जाता है. वह यश जौहर के बेटे हैं, जिन्होंने कुछ कुछ होता है से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. इसके बाद वह कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना और माय नेम इज खान जैसी फिल्में बना चुके हैं. इसके अलावा वह राजी और शेरशाह जैसी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं. इसके अलावा वह दिलवाले दुल्हनिया, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं हम साथ साथ है की ये एक्ट्रेस, 90s की महाभारत में आई थीं नजर, बॉलीवुड में थीं पॉपुलर

Featured Video Of The Day
'बयान वापस लें, नहीं तो...' BJP ने जम्मू-कश्मीर के CM उमर को भेजा नोटिस
Topics mentioned in this article
Twinkle Khanna
Karan Johar
Twinkle Khanna Karan Johar
Twinkle Khanna Instagram