पत्नी संगीता संग विवाद पर पहली बार एक्टर विजय ने दिया रिएक्शन, बोले- विरोधी मुझे गिराने की कोशिश कर रहे

तिरुनेलवेली में तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेता और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने बुधवार को केटीसी नगर में एक बड़ी जनसभा की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पत्नी संगीता संग विवाद पर पहली बार एक्टर विजय ने दिया रिएक्शन

तिरुनेलवेली में तमिलागा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेता और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने बुधवार को केटीसी नगर में एक बड़ी जनसभा की. इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर हमले का जवाब दिया और अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से अलगाव के बारे में संकेत दिए. विजय ने कहा कि उनके विरोधी उनकी निजी जिंदगी पर हमला कर उन्हें तोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके करीबियों का इस्तेमाल कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. 

क्या बोले विजय

एक्टर विजय ने कहा, "वे मेरे आसपास के लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं. आपको पता है कि क्या बात है," हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक या संगीता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को उनकी वैवाहिक समस्याओं से जोड़ा जा रहा है. विजय और संगीता सोर्नालिंगम की शादी 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हुई थी. दोनों ने 27 साल तक साथ बिताया. उनके दो बच्चे हैं - बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा. संगीता ने हाल ही में चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है. उन्होंने विजय पर बाहर संबंध रखने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: संदीप रेड्डी वांगा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, आदित्य धर को बताया 'काली नजर' से बचने का तरीका

विरोधी दल कर रहे हैं कमजोर

सभा में विजय ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले इन हमलों को अंजाम दिया गया. उन्होंने दावा किया कि डीएमके और बीजेपी जैसे विरोधी दल उन्हें कमजोर करने के लिए यह रणनीति अपना रहे हैं. एक्टर विजय ने कहा, "वे मुझे गिराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह कामयाब नहीं हुआ,".

Advertisement

 मुद्दों पर ध्यान दें विरोधी

विजय ने मुख्य रूप से राजनीतिक मुद्दों पर बात की, लेकिन कुछ मिनट अपनी निजी बातों के लिए निकाले. उन्होंने कहा कि जनता ने इन हमलों को समझ लिया और उनका साथ नहीं छोड़ा. टीवीके नेता ने लोगों से अपील की कि वे व्यक्तिगत हमलों से ऊपर उठकर बड़े मुद्दों पर ध्यान दें. यह बयान ऐसे समय में आया जब विजय राजनीति में सक्रिय हैं और आगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं. उनके समर्थक सोशल मीडिया पर इस बयान की चर्चा कर रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: बंगाल में मोदी की 6 गारंटी बदल देगी खेल? संकल्प पत्र में क्या-क्या? | PM Modi