पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के बाद TVF की पहली फिल्म का डंका, बॉक्स ऑफिस पर हासिल किया ये मुकाम

टीवीएफ ने पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य जैसी वेब सीरीज का निर्माण किया है. जबकि पिछले दिनों उनकी फिल्म द वन भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
TVF की पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के बाद फिल्म द वन का भी जलवा
YouTube
नई दिल्ली:

पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य प्राइम वीडियो की वो दो सीरीज हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया. वहीं फैंस इनके अपकमिंग सीजन के लिए एक्साइटेड नजर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दो सीरीज को प्रोड्यूस करने वाले टीवीएफ की एक फिल्म ने 25 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर दर्शकों के दिलों को छू लिया. हम बात कर रहे हैं द वन की जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. हालांकि टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार का यह सफर संघर्ष से कम नहीं था. 

20 सालों का सफर किया याद

अरुणाभ कुमार ने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि TVF की शुरुआत से पहले उन्होंने फिल्ममेकर बनने के लिए छह साल तक कड़ा संघर्ष किया था. दो दशक बाद उनकी पहली थिएट्रिकल फिल्म ‘Vvaan' मास बेल्ट में दर्शकों का दिल जीत रही है और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. TVF के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने 20 साल के संघर्ष को याद किया और अपनी सिनेमाई कल्पना को हकीकत में बदलने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. 

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ी रामायण वर्सेस दूरदर्शन रामायण, राम से रावण तक ने ली इतनी फीस, किसी ने 75 करोड़ तो किसी ने फ्री में किया काम

Advertisement

2006 में आए थे मुंबई

बहुत कम लोग अरुणाभ कुमार के उस सफर के बारे में जानते हैं, जो उन्होंने 2012 में TVF की शुरुआत करने से पहले तय किया था. वह 2006 में मुंबई आए थे और फिल्ममेकर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए छह साल से भी ज्यादा समय तक संघर्ष करते रहे. हालांकि, लगातार मिल रही असफलताओं के बाद उन्हें कुछ समय के लिए अपने इस सपने को छोड़ना पड़ा. अपने पुराने इंटरव्यूज में उन्होंने बताया था कि उन्हें न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि एडवरटाइजिंग और टेलीविजन के क्षेत्र में भी कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, जहां वह बतौर स्टोरीटेलर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे. साल 2012 तक हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि अगला खाना कहां से आएगा. ऐसे में उन्होंने अपना रास्ता बदलते हुए TVF की शुरुआत की. 

टीवीएफ के चर्चित शोज और फिल्में 

करीब 20 साल के संघर्ष के बाद आखिरकार अरुणाभ कुमार का फिल्म बनाने का सपना बड़े पर्दे पर साकार हुआ है. TVF के चर्चित शोज की तरह ही उनकी पहली थिएट्रिकल फिल्म ‘Vvaan' ने भी दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है. खासतौर पर मास बेल्ट में फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और यह दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के करीब पहुंच रही है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए अरुणाभ ने एक खास नोट लिखा. उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत विचार और पेशेवर आभार 🙏… हमारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रतीकात्मक रूप से 100 करोड़ ग्रॉस के आंकड़े तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. ऐसे में मैं छठी मैया से प्रार्थना करना चाहता हूं कि वह मुझे आशीर्वाद दें और मां वन देवी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इस सफर को पूरा करने में मेरा साथ दिया. मैं फिल्म की शुरुआत से लेकर इसके निर्माण में शामिल हर एक व्यक्ति का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. (P.S.- 2006 में हीरानंदानी के CCD में बैठकर लैपटॉप पर अपनी पहली फिल्म लिखने की कोशिश कर रहा तस्वीर में दिख रहा वह लड़का, तभी से इस सपने को देख रहा था. जल्द ही कुछ और पोस्ट साझा करूंगा.)"

एकता कपूर का जताया आभार

अरुणाभ ने खास तौर पर निर्माता एकता कपूर का भी आभार जताया, जिन्होंने उन्हें फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आ गया था जब उन्होंने फिल्म बनाने का विचार लगभग छोड़ ही दिया था, लेकिन एकता के भरोसे, मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें ‘Vvaan' बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके साथ ही उन्होंने अपने निर्देशक और लंबे समय से सहयोगी रहे दीपक मिश्रा का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी महत्वाकांक्षी कहानी को पर्दे पर जीवंत किया. उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के प्रति भी आभार व्यक्त किया. 

ये भी पढ़ें- कुमार सानू का भोजपुरी गीत, बेटी की विदाई और मां की ममता को मोनालिसा ने दिखाया, आज भी है फेवरिट

Featured Video Of The Day
गुरुग्राम: महिला से Uber ड्राइवर की बदतमीजी, आरोपी गिरफ्तार, देखें AI वीडियो
Topics mentioned in this article
Panchayat
Gram Chikitsalay
TVF
Tv News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं