रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में फिर से हुई उथल-पुथल, अब एक्ट्रेस ने ले लिया ये फैसला

रिया चक्रवर्ती की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. एक्ट्रेस ने अचानक ऑनलाइन दुनिया से दूरी बनाने का फैसला लिया, जिसके बाद लोग लगातार उनकी पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में फिर से हुई उथल-पुथल, अब एक्ट्रेस ने ले लिया ये फैसला

कभी ट्रोलिंग, कभी विवाद और कभी लोगों के सवाल. पिछले कुछ सालों में रिया चक्रवर्ती की जिंदगी किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रही. बाहर से मुस्कुराती दिखने वाली रिया अंदर ही अंदर कितना कुछ झेल रही हैं, इसकी झलक अब उनकी नई पोस्ट में देखने को मिली है. एक्ट्रेस ने अचानक सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है. उनका इमोशनल नोट पढ़कर फैंस भी परेशान हो गए हैं. रिया ने साफ कहा कि अब वो शोर-शराबे और लगातार लोगों की नजरों में रहने से थक चुकी हैं और कुछ वक्त सिर्फ खुद के साथ बिताना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में भी गूंजने लगी 'मेलोडी', एक्ट्रेस ने 5 फोटो शेयर कर पूछा- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है

सोशल मीडिया से दूर होंगी रिया

रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही है. लगातार स्क्रॉलिंग, शोर और हर चीज को संभालकर रखने की कोशिश अब उन्हें थका रही है. यही वजह है कि उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला लिया है.

Advertisement

रिया चक्रवर्ती ने क्या लिखा अपनी पोस्ट में

रिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ वक्त से मैं खुद को मिस कर रही हूं. लगातार होने वाला शोर, स्क्रॉलिंग और चीजों को साथ बनाए रखने की कोशिश अब उम्मीद से ज्यादा भारी लगने लगी है. मैं ऐसी जगह होने को मिस करती हूं, जहां मुझे कैप्चर न किया जाए. मैं शांत रहने को मिस करती हूं. इसलिए मैं कुछ वक्त के लिए पीछे हट रही हूं, ताकि थोड़ा स्लो हो सकूं, गहरी सांस ले सकूं और रियल चीजों से दोबारा कनेक्ट कर सकूं. पोस्ट करने के बजाय मैं उन मोमेंट्स को जीना चाहती हूं. जल्दी मिलेंगे. रिया.'

फैंस को हुई चिंता

रिया की इस पोस्ट ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके लिए चिंता जता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट कर उनसे मजबूत बने रहने को कहा, तो कई लोगों ने उन्हें खुश रहने की सलाह दी. फैंस का कहना है कि रिया को अब अपनी जिंदगी शांति से जीने का पूरा हक है.

Advertisement

मुश्किल दौर से गुजर चुकी हैं रिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. उनपर कई आरोप लगे और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. यहां तक कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. लंबे समय तक फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहने के बाद रिया ने धीरे-धीरे वापसी की. लेकिन अब उनकी नई पोस्ट से साफ लग रहा है कि वो कुछ समय खुद को देना चाहती हैं.

Featured Video Of The Day
PM Modi Gift to Meloni: मेलोनी को PM मोदी का गिफ्ट, पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ा उछाल