तृषा कृष्णन की फिल्म से सुपरस्टार सूर्या के करियर में खत्म हुआ सूखा, तीन साल बाद मिली हिट

तृषा कृष्णन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने उनके स्टारडम को फिर से हिट बना दिया है. साथ ही एक एक्टर के तीन साल लंबे फ्लॉप दौर को भी खत्म कर दिया है, जो हिट का इंतजार कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तृषा कृष्णन की फिल्म से इस एक्टर के करियर में खत्म हुआ सूखा

तृषा कृष्णन अपनी लव लाइफ या पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों खबरों की फेवरेट बनी हुई हैं. इस बीच उनकी लेटेस्ट मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म के जरिए तृषा कृष्णन के नाम का जलवा फिर हिट हो गया है तो दूसरी तरफ एक एक्टर के फिल्मी करियर का सूखा भी खत्म हो गया है. जो तीन साल से इस इंतजार में था कि कब उसकी फिल्म फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकेगी. तृषा कृष्णन उनके लिए भी लकी ही साबित हुई हैं.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास

हम बात कर रहे हैं एक्टर सूर्या की. सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. खास बात ये है कि फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने विजय की सुपरहिट फिल्म ‘मास्टर' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. जहां इसने 64.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है. लगातार दो वीकेंड गुजरने के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ कम नहीं हुई है. फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है. जिससे साफ है कि फिल्म अभी और कमाई करेगी

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की बैट टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर अब आया जैकी श्रॉफ का रिएक्शन, बेटे का ऐसे किया बचाव

Advertisement

तीन साल बाद सूर्या के करियर में आया बड़ा मोड़

‘करुप्पू' सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं, बल्कि सूर्या के करियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो रही है. साल 2022 से 2025 के बीच उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं. लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. लगातार नाकामियों के कारण उनके करियर पर सवाल उठने लगे थे. साल 2022 में आई विक्रम में वो महज कैमियो में नजर आए. रॉकेट्री दन नांबी इफेक्ट में भी वो गेस्ट अपीयरेंस में ही दिखे. सरफिरा मूवी में भी उनका रोल न के बराबर था कंगुवा जरूर एक बिग बजट मूवी थी. लेकिन उसका परफॉर्मेंस बहुत कमजोर रहा था. रेट्रो ने ठीक ठाक काम किया था. लेकिन सूर्या के नाम से जो कामयाबी मिलना चाहिए थी वो इस फिल्म को नहीं मिली थी. लेकिन अब करुप्पू ने सारी शिकायतें दूर कर दी हैं.

Featured Video Of The Day
'यहां भारतीयों को पूरा अवसर मिला'- ऑकलैंड में बोले PM मोदी
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Karuppu
Trisha Krishnan
Suriya