Tamil Nadu Assembly election results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय का ब्लॉकबस्टर डेब्यू, दोस्त त्रिशा पहुंची मंदिर

Tamil Nadu Assembly election results 2026: चुनावी नतीजों के बीच त्रिशा का तिरुपति मंदिर जाना चर्चा में छा गया, फैंस ने इसे विजय के लिए खास संकेत और दुआ से जोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tamil Nadu Assembly election results 2026: विजय की दोस्त त्रिशा कृष्णन पहुंची मंदिर
नई दिल्ली:

Tamil Nadu Assembly election results 2026: तमिलनाडु की सियासत इस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है, जहां ये सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं रह गई बल्कि दिलचस्प इत्तेफाकों की कहानी भी बनती जा रही है. एक तरफ चुनावी नतीजों की हलचल तेज है, तो दूसरी तरफ साउथ सिनेमा से जुड़ी एक खबर ने माहौल में अलग ही रंग घोल दिया है. इसी बीच एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन का तिरुपति मंदिर जाना लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गया है, और इसकी टाइमिंग ने इस खबर को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि ये दौरा उसी वक्त हुआ जब विजय अपने राजनीतिक डेब्यू के साथ सुर्खियों में हैं और फैंस इन दोनों बातों को जोड़कर अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं.

मंदिर पहुंचीं त्रिशा और शुरू हुई चर्चाओं की बारिश

त्रिशा कृष्णन अपने 43वें जन्मदिन से ठीक पहले तिरुपति मंदिर पहुंचीं और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. उन्होंने इस दौरे की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं, जहां वो बेहद सिंपल और शांत अंदाज में नजर आईं. ये एक पर्सनल और आस्था से जुड़ा दौरा था, लेकिन जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, लोगों ने इसके पीछे अपने-अपने मतलब निकालने शुरू कर दिए. किसी ने इसे खास संयोग कहा, तो किसी को इसमें कुछ और ही कहानी नजर आने लगी.

ये भी पढे़ं- विजय की कितनी है नेटवर्थ, 10 की उम्र में डेब्यू, 69 फिल्मों से बने सुपरस्टार, 27 साल की शादी टूटने की हुई चर्चा

Advertisement

चुनावी नतीजों के बीच बढ़ा सस्पेंस और कनेक्शन

ये दौरा ऐसे समय पर हुआ जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती शुरू हो चुकी थी. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे विजय से जोड़ दिया. कुछ लोगों का मानना है कि ये उनके लिए शुभकामनाओं का संकेत हो सकता है, क्योंकि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है और सबकी नजर उसी पर टिकी हुई है.

सोशल मीडिया पर फैंस ने जोड़ दी अपनी कहानी

X पर इस खबर को लेकर खूब रिएक्शन देखने को मिले. कुछ यूजर्स इसे महज को- इंसीडेंस बता रहे हैं, तो कुछ इसे खास इशारा मान रहे हैं. फैंस ने इसे विजय के लिए गुड लक साइन बताया. फैंस ने त्रिशा और विजय की दोस्ती को याद करते हुए कई पोस्ट शेयर किए, जिससे चर्चा और तेज हो गई और ये मुद्दा ट्रेंड करने लगा. साथ ही फैंस बोले टाइमिंग सब कुछ कह रही है.

Advertisement

पहले भी साथ दिख चुके हैं दोनों

हाल ही में विजय और त्रिशा चेन्नई में एक शादी समारोह में साथ नजर आए थे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. ये वही समय था जब विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरें सामने आई थीं. ऐसे में अब उनका नाम एक साथ फिर चर्चा में आना फैंस के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है.

ये भी पढ़ें- Deepika Singh Husband 5 Photos: दीपिका सिंह के पति की 5 फोटो, दीया और बाती हम के डायरेक्टर से की शादी, मनाई 12वीं वेडिंग एनिवर्सरी

Featured Video Of The Day
Bengal Election Result: भवानीपुर में Mamata Banerjee को हरा कर Suvendu Adhikari बनेंगे CM? | NDTV