टॉक्सिक का इस दिन आ रहा है टीजर, हाथ में शराब की बोतल लिए यश के नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

एक्टर यश की टॉक्सिक का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे देख फैंस तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बताया गया है कि 20 फरवरी को फिल्म का टीजर आएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टॉक्सिक का नया पोस्टर आया सामने
नई दिल्ली:

केजीएफ जैसी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे एक्टर यश अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में टीजर सामने आया थ, जो कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गया. लेकिन अब मेकर्स ने यश का नया पोस्टर शेयर कर दिया है, जिसमें वह हाथ में शराब की बोतल लिए नजर आ रहे हैं. वहीं उनके आसपास खून दिख रहा है, जो काफी चर्चा में है. इस पोस्टर के साथ फैंस को एक गुड न्यूज दी गई है कि 20 फरवरी यानी शुक्रवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा. इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करने की बात कहते हुए दिख रहे हैं.  

टॉक्सिक का नया पोस्टर आया सामने

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था, जो सुर्खियों में रहने के साथ-साथ विवादों में आ गया. फिल्म के टीजर के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें टीजर पर अश्लीलता फैलाने, सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने और नाबालिगों पर गलत असर डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए. दरअसल, यश ने 9 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफे के तौर पर फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज किया था. टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा गया। हालांकि, टीजर में दिखाए गए एक बोल्ड और इंटीमेट सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस सीन में अभिनेत्री साशा ग्रे नजर आती हैं, जिसे लेकर कई संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है.

ये भी पढ़ें-टॉक्सिक के टीजर में दिखाए बोल्ड सीन पर लटकी तलवार, सेंसर बोर्ड के पास पहुंची शिकायत विवादित सीन हटाए जाएं

टॉक्सिक की रिलीज डेट 

फिल्म की बात करें तो 'टॉक्सिक' यश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. यह फिल्म 19 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां नजर आएंगी. इस फिल्म की टक्कर धुरंधर 2 से होने वाली है, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bonded Labour से आज़ाद हुए 13 मासूम, NGO और पुलिस ने मिलकर तोड़ा तस्करों का जाल | Chhattisgarh
Topics mentioned in this article