आलिया, दीपिका, माधुरी को छोड़ा पीछे, यह विदेशी एक्ट्रेस बनी यूट्यूब पर नंबर-1, जानते हैं नाम ?

आजकल सोशल मीडिया का दौर है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है. बॉलीवुड का लगभग हर सेलिब्रिटी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर एक्टिव है और अपने फैंस के बीच अपनी जिंदगी की झलक शेयर करता रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आलिया, दीपिका, माधुरी नहीं ये एक्ट्रेस हैं यूट्यूब पर नंबर-1
नई दिल्ली:

आजकल सोशल मीडिया का दौर है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है. बॉलीवुड का लगभग हर सेलिब्रिटी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर एक्टिव है और अपने फैंस के बीच अपनी जिंदगी की झलक शेयर करता रहता है. भले ही इंस्टाग्राम सेलिब्रिटीज के बीच सबसे पॉपुलर है लेकिन लॉन्ग वीडियोज और व्लॉग के लिए ये सेलिब्रिटीज यूट्यूब का रुख कर रहे हैं. यूट्यूब पर आपने भी ढेरों बॉलीवुड स्टार्स के व्लॉग और पॉडकास्ट देखें होंगे, चलिए जानते हैं कि यूट्यूब पर राज करने वाले टॉप 7 सेलिब्रिटीज कौन हैं.

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अक्सर यूट्यूब पर शेयर करती रहती हैं. जैकलीन के यूट्यूब पर 8.26 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.

यह भी देखें- Bidaai की 'रागिनी' ने कभी सांवली रंगत को लेकर झेली थी रिजेक्शन, 18 साल बाद देख फैंस हैरान, बोले- उम्र से 15 साल पीछे 

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं, हालांकि दिलचस्प बात ये है कि वो इस लिस्ट में अकेले मेल एक्टर हैं. कार्तिक आर्यन का यूट्यूब पर 8.3 लाख सब्सक्राइबर्स का परिवार है.

Advertisement

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आती हैं. माधुरी के 1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. उनके कुल 13.1 लाख सब्सक्राइबर्स यूट्यूब पर हैं.

कृति सैनन

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं कृति सेनन. सब्सक्राइबर्स के मामले में माधुरी दीक्षित से थोड़ा आगे निकलते हुए कृति ने यूट्यूब पर 13.3 लाख सब्सक्राइबर्स का परिवार बना लिया है.

Advertisement

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इस लिस्ट में नंबर 3 पर हैं. यूट्यूब पर आलिया भट्ट के 26 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. यंग इंडिया की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक आलिया ने यहां भी बड़ी पहचान बना ली है.

यह भी देखें-  असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक और कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लिस्ट में सेकंड पोजीशन पर हैं. शिल्पा यहां लोगों को योग भी सिखाती हैं और अपनी निजी जिंदगी की झलकियां भी शेयर करती हैं. यूट्यूब पर शिल्पा के 38 लाख सब्सक्राइबर्स की हैं.

नोरा फतेही

आलिया, शिल्पा और माधुरी को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट पर टॉप पर जगह बना लिया है एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने, जिनके 45 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shastri Park Fire News: दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप!