इंडियन सिनेमा के वो 11 एक्टर जिनकी फिल्में कर चुकी हैं 500 करोड़ पार, इस लिस्ट से आउट हैं सलमान खान और आमिर खान

500 करोड़ क्लब में नए दौर के स्टार्स का दबदबा दिख रहा है जहां रणवीर सिंह से लेकर सनी देओल तक कई एक्टर्स ने अपनी फिल्मों से रिकॉर्ड तोड़े हैं जबकि सलमान और आमिर इस लिस्ट से बाहर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडियन सिनेमा के वो 11 एक्टर जिनकी फिल्में कर चुकी हैं 500 करोड़ पार

इंडियन सिनेमा में 500 करोड़ क्लब अब सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि स्टारडम की असली पहचान बन चुका है. ये वो मुकाम है जहां वही फिल्म पहुंचती है जो पूरे देश में जबरदस्त क्रेज पैदा कर दे और थिएटर्स में भीड़ खींच ले. दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में अब नए दौर के स्टार्स का दबदबा साफ नजर आता है. वहीं सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े नाम इस बार इस क्लब से बाहर हैं, जो अपने आप में चौंकाने वाली बात है.

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर बॉर्डर 2 और धुरंधर के पसीने छुड़ा रही है 1 घंटे 53 मिनट की ये फिल्म, एक लड़की की कहानी पड़ी सब पर भारी

रणवीर सिंह बने लीडिंग स्टार

रणवीर सिंह इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आते हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर' ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन ‘धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. बड़े स्केल और एक्शन ने फिल्म को जबरदस्त हिट बना दिया.

शाहरुख खान की धमाकेदार वापसी

लंबे समय बाद शाहरुख खान ने ‘पठान' और ‘जवान' से ऐसी वापसी की कि दोनों फिल्मों ने 500 करोड़ क्लब में जगह बना ली. उनका स्टारडम आज भी उतना ही मजबूत दिखा.

Advertisement

प्रभास का पैन इंडिया असर

प्रभास ने ‘बाहुबली 2' से इतिहास रचा था और ‘कल्कि' के साथ फिर वही जादू दिखाया. उनकी फिल्मों का स्केल और विजुअल्स दर्शकों को खूब पसंद आते हैं.

अल्लू अर्जुन और यश का स्वैग

‘पुष्पा 2' ने अल्लू अर्जुन को इस क्लब में पहुंचाया, जबकि ‘केजीएफ 2' ने यश को सीधे टॉप स्टार्स की लिस्ट में ला दिया. दोनों की फिल्मों ने मास अपील का नया स्तर बनाया.

Advertisement

RRR से डबल एंट्री

राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘RRR' ने दोनों को एक साथ 500 करोड़ क्लब में एंट्री दिलाई. फिल्म का एक्शन और कहानी दोनों ही लोगों को खूब पसंद आए.

छोटे बजट से बड़ा धमाका

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा' ने साबित किया कि कहानी दमदार हो तो बजट मायने नहीं रखता. फिल्म ने सभी को चौंका दिया.

कंटेंट स्टार्स भी पीछे नहीं

राजकुमार राव की ‘स्त्री 2' और रणबीर कपूर की ‘एनिमल' ने दिखाया कि कंटेंट और इंटेंस रोल भी बड़े कलेक्शन ला सकते हैं.

Advertisement

विक्की और सनी का दमदार असर

विक्की कौशल की ‘छावा' और सनी देओल की ‘गदर 2' ने इमोशन और कहानी के दम पर 500 करोड़ क्लब में जगह बनाई.

Featured Video Of The Day
Thalapathy Vijay ने कैसे बदली Tamil Nadu Politics? TVK की 108 Seats और Time To Lead की Inside Story
Topics mentioned in this article