Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ का फायरिंग केस के बाद पहला वीडियो, झुलसा हाथ, बॉडी पर जख्म, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff shot at in Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर बीती रात गोली से हमला हुआ था, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्टर से मुलाकात की, जिसका वीडियो सामने आया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ का फायरिंग मामले के बाद पहला वीडियो
Instagram

Tiger Shroff Car Firing: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है. हालांकि एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना की निंदा की है, इसके साथ ही उन्होंने हमलावरों को सख्त संदेश दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर तेजी से टाइगर श्रॉफ का हमले के बाद घर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं हमलावरों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस ने एक्टर की सलामती की चिंता की है. 

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पहला वीडियो

टाइगर श्रॉफ के हमले के बाद सामने आए पहले वीडियो में एक्टर के गनपाउडर से झुलसे हाथ पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है. जबकि कुछ हिस्सों पर वाइट बैंडेज भी दिख रही है और वह अपनी मां के साथ बैठे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद उनके घर पर सेलेब्स और जाने माने लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी है. वहीं एक्टर की खास दोस्त दिशा पाटनी भी उनसे मिलने पहुंची थीं, जिनके चेहरे पर टेंशन साफ झलक रही थी. 

यह भी पढ़ें | LIVE: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, CCTV फुटेज आया सामने, आखिरी बार अंधेरी स्टेशन पर देखे गए हमलावर

Advertisement

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा 

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला हुआ है. यह घटना चिंताजनक और निंदनीय है; मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. मैंने इस मामले में पुलिस आयुक्त और टाइगर श्रॉफ दोनों से बात की है. मुंबई पुलिस आयुक्त ने दोषियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं. गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें उनकी ही भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने कहा कि आज अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना घटी. सौभाग्य से, उन्हें कोई चोट नहीं आई. जैसा कि आप सभी जानते हैं, कुछ ही दिन पहले मुंबई में एक शिवसेना पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अगर कलाकारों या वीआईपी को निशाना बनाकर ऐसी गोलीबारी होती रही, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? मैं इस समय बारामती क्षेत्र में हूं, जहां गोलीबारी की एक और घटना घटी है. यह दर्शाता है कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री स्वयं गृह विभाग का प्रभार संभालते हैं; शायद वे राजनीति में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास गृह विभाग पर ध्यान देने का समय ही नहीं है. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी अन्य नेता को सौंप दें, ताकि महाराष्ट्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्राफ पर जहां हुई फायरिंग, देखें वहां का मंजर
Topics mentioned in this article
Tiger Shroff
Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Health
Eknath Shinde
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं