'जब खून में लथपथ निकला टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर', चश्मदीद को लगा दीवाली के पटाखे फोड़ रहा है, फायरिंग की बताई खौफनाक कहानी

टाइगर श्रॉफ पर शाम 7 बजे फायरिंग हुई और 3 गोलियां चलाई गई. लेकिन एक्टर सुरक्षित हैं. हालांकि उनके ड्राइवर घायल हुए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की बताई चश्मदीद ने बताई खौफनाक कहानी

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग की वारदात का खौफनाक मंजर चश्मदीद महिला सलमा शेख ने बयां किया है. सलमा के मुताबिक, टाइगर जैसे ही गाड़ी लेकर सड़क पर निकले, मच्छर जैसा दुबला-पतला और फुटपाथ पर रहने वाले जैसा दिखने वाला एक लड़का आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सलमा शेख ने कहा, "हमेशा की तरह हमलोग व्लॉग बना रहे थे. शोर-शराबे के साथ जन्मदिन की एक पार्टी चल रही थी. उनके सभी लोग जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, खा-पी रहे थे. पार्टी खत्म करने के बाद, उन्होंने गाड़ी ली और सड़क पर चल दिए."

कैसा दिखता था हमलावर 

उन्होंने कहा कि मैं उस लड़के (हमलावर) का जिक्र भी नहीं कर सकती, मच्छर जैसा दुबला-पतला, गरीब दिखने वाला, जैसे कोई फुटपाथ पर रहने वाला हो. वह आया और फायरिंग करने लगा और सभी को लगा कि कोई दीपावली के पटाखे फोड़ रहा है. लेकिन जब टाइगर की कार रुकी और वह घबराहट में बाहर निकले, और हमलावर फायरिंग करके भाग गया, टाइगर का ड्राइवर निकला और खून दिख रहा था. 

यह भी पढ़ें | गोली चलने के बाद ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल ले गए थे टाइगर, सामने आया हादसे का अनदेखा वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच

दूसरी ओर, इस घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी." एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "यह बेहद गंभीर मामला है. मुझे अभी-अभी खबर मिली है कि मुंबई जैसे शहर में, खासकर जुहू इलाके में, जो आमतौर पर भीड़भाड़ वाला इलाका है और जहां कई परिवार आते-जाते हैं, वहां बदमाशों ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की है. टाइगर श्रॉफ एक युवा अभिनेता हैं."

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया के जरिए यह भी पता चला है कि उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं. मुंबई को क्या हो गया है? क्या कुछ लोग शहर को फिर से 90 के दशक में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जब अंडरवर्ल्ड का बोलबाला था और फिल्मी सितारों को धमकाया जाता था और उन पर गोलियां चलाई जाती थीं? पहले सलमान खान से जुड़ी घटना हुई, फिर रोहित शेट्टी के आवास पर गोलीबारी हुई और अब रविवार शाम को यह घटना हुई है. 

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि जब ये समूह लगातार जिम्मेदारी का दावा कर रहे हैं, तो पुलिस को कार्रवाई करने से क्या रोक रहा है? केंद्र सरकार इसमें शामिल क्यों नहीं हो रही है? सभी को आगे आकर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. नहीं तो, यह पुलिस की ओर से लापरवाही भरे रवैये को दर्शाता है, एक-दो लोगों को गिरफ्तार करना और फिर एक हफ्ते बाद फिर से फायरिंग की घटना या मौत हो जाना। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मुंबई पुलिस सक्षम है, लेकिन सरकार को कानून-व्यवस्था बहाल करने को प्राथमिकता देने की जरूरत है, जो मुंबई में पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है. मुंबई जैसी जगह पर, जुहू जैसे इलाके में, रविवार को नवरात्रि के दौरान, जब परिवारों के साथ घूमने-फिरने के कारण इलाके में भारी भीड़ होती है, वहां बीच सड़क पर आकर किसी का फायरिंग करना सरासर गुंडागर्दी है. यह दर्शाता है कि उन्हें पुलिस या प्रशासन का जरा भी डर नहीं है. 

उन्होंने कहा कि सलमान खान के घर और रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां चलाई गईं और बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई. जब कोई सरकार अपनी मूल प्राथमिकताओं से भटक जाती है, तो ऐसी घटनाएं बढ़ने लगती हैं. मुंबई पुलिस को 'सिंघम' माना जाता है और उसे इन बार-बार होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें | टाइगर श्रॉफ का फायरिंग केस के बाद पहला वीडियो, झुलसा हाथ, बॉडी पर जख्म, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

Featured Video Of The Day
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे पहुंचे घर, क्या है पूरा मामला?
Topics mentioned in this article
Tiger Shroff
Tiger Shroff Firing News
Bollywood
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं