ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 रिव्यू: प्यार, धोखे और बदले की दिलचस्प कहानी लेकर आई सीरीज, 4 एपिसोड में खेल खत्म

Thukra ke mera pyar 2 Review: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. ऐसे में आपके लिए पेश है सीरीज का एक रिव्यू जिसे पढ़ने के बाद आप फैसला कर सकते हैं कि इसे देखा जाए या नहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 Review
Social Media
नई दिल्ली:

Thukra ke mera pyar 2: संचिता बसु, धवल ठाकुर, अनिरुद्ध दवे, रवि साह के लीड रोल वाली 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन-2 जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गया है. श्रद्धा पासी जयरथ के डायरेक्शन में बने इस शो Imdb पर 8.4 रेटिंग मिली है. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में आया था. तभी से ये खासा पॉपुलर रहा है और इसकी पॉपुलैरिटी की वजह से ही मेकर्स ने दूसरे सीजन की तैयारी की और मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शक इसे भी उतना ही प्यार दे रहे हैं.

ठुकरा के मेरा प्यार-2 की कहानी

सीजन शानविका चौहान और कुलदीप कुमार की कहानी को ही आगे लेकर जाता है. इस बार उनके रिश्ते में प्यार, धोखा, पछतावा और बदले की आग का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. नई कहानी में पर्सनल दुश्मनी से राजनीति के संघर्ष की तरफ लेकर जाती है. हालांकि शो कुछ हिस्सों में दिलचस्प है लेकिन यह कहानी कहने के पुराने और घिसे-पिटे तरीके से ऊपर नहीं उठ पाया है.

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 रिव्यू

श्रद्धा पासी जयरथ के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में दर्शकों का इंट्रेस्ट बनाए रखने के लिए काफी ट्विस्ट और टर्न जोड़े गए हैं. फिर भी यह शो कई बार जाना-पहचाना लगता है. ऐसा लगता है कि पिछली सीरीज को ही बढ़ाया गया है. इसके अलावा जैसा कि फिल्म का टाइटल राजकुमार राव की फिल्म 'शादी में जरूर आना' के गाने 'ठुकरा के मेरा प्यार' से लिया गया है, सीरीज में कई बार इसकी झलक देखने को मिलती है. इस कहानी में रोमांस, राजनीति और थ्रिल से भरे एलिमेंट्स को मिलाने की झलक मिली गई है. लेकिन इसे स्क्रीन पर पेश करने का तरीका एक जैसा नहीं है.

संचिता बसु, शानविका चौहान के रूप में और भी ज्यादा धाकड़, दमदार और शक्तिशाली बनकर उभरती हैं. सत्ता के बेरहम गलियारों से गुजरते हुए वह नियमों को मानने से साफ तौर पर इंकार कर देती है, भले ही इसके लिए उसे इस रास्ते में रिश्तों की परिभाषा को ही क्यों न बदलना पड़े. अब देखना होगा कि ट्रेलर में जो दमदार झलक दिखाई गई है उसे एपिसोड दर एपिसोड कैसे पिरोया जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ की फैमिली में इकलौती ग्रेजुएट हैं कृष्णा श्रॉफ, इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा

इस बारे में संचिता बसु ने कहा कि "सीजन 2 शानविका को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है जो जज्बाती तौर पर अनकही और अप्रत्याशित है. वह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है, खुद को समेटकर रखने वाली और सतर्क है साथ ही लगातार इस उलझन में है कि जब खेल में सत्ता और धोखा शामिल हो जाए, तो फिर प्यार के असली मायने क्या रह जाते हैं. इस सीजन में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित किया, वो यह है कि यहां कुछ भी पूरी तरह सही या गलत नहीं है... हर इमोशन अपने साथ एक अंजाम लेकर आता है."

Featured Video Of The Day
भरत तिवारी एनकाउंटर में आया नया मोड़, रोती हुई मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप! PM से बड़ी मांग
Topics mentioned in this article
Thukra Ke Mera Pyar Season 2
Thukra Ke Mera Pyar Cast
Sanchita Basu