'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' हुआ और इंटेंस, पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल ओटीटी पर जल्द

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 Release Date: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2 में संचिता बसु और शानविका चौहान नजर आएंगे. सत्ता के बेरहम गलियारों से गुजरते हुए वह नियमों को मानने से साफ तौर पर इंकार कर देती है. ट्रेलर में देखिए सीरीज की एक झलक.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 Release Date: इंतजार की घड़ियां अब और भी रोमांचक हो चुकी हैं. "ठुकरा के मेरा प्यार" सीजन 2 फाइनली कल यानी 19 जून को रिलीज होने जा रहा है. इससे पहले सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो दर्शकों को सीधे एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां मोहब्बत मासूम नहीं रह जाती, बल्कि ताकत की कीमत व्यक्तिगत रूप से चुकानी पड़ती है. धवल ठाकुर एक ऐसे इंसान कुलदीप कुमार का किरदार निभाते हुए वापसी कर रहे हैं जो अपराधबोध और जुनून के बीच जूझ रहा है. एक ऐसा इंसान जिसने कभी कोई एक ऐसी गलती की थी, जिससे सब कुछ तहस-नहस हो गया और अब एक बार फिर वह खुद को राजनीति, सत्ता और अधूरी भावनाओं के खतरनाक जाल में खिंचता हुआ पाता है.

संचिता बसु, शानविका चौहान के रूप में और भी ज्यादा धाकड़, दमदार और शक्तिशाली बनकर उभरती हैं. सत्ता के बेरहम गलियारों से गुजरते हुए वह नियमों को मानने से साफ तौर पर इंकार कर देती है, भले ही इसके लिए उसे इस रास्ते में रिश्तों की परिभाषा को ही क्यों न बदलना पड़े. अब देखना होगा कि ट्रेलर में जो दमदार झलक दिखाई गई है उसे एपिसोड दर एपिसोड कैसे पिरोया जाता है.

ट्रेलर से इस सीजन की एक ऐसी झलक मिली जो हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल ड्रामे, सुलगते हुए बदले, इमोशनल टकराहट और टकरावों से भरा हुआ है. "जैसे ही सीतापुर महत्वाकांक्षा और विश्वासघात की रणभूमि बन जाता है, कुलदीप और शानविका खुद को एक ऐसे खेल के विपरीत छोर पर पाते हैं... जहां भरोसा बेहद नाजुक होता है और इरादे कभी वैसे नहीं होते जैसे दिखाई देते हैं. यह सीजन जज्बातों के उस तूफान को और भी ज्यादा गहरा करता है जिसने पहले सीजन को एक मिसाल बनाया था, वही दिल का टूटना, वही बदले की आग और एक कमतर आंके गए कमजोर इंसान का हर दीवार लांघकर उभरना...लेकिन इस बार, यह खेल एक बहुत बड़े और कहीं ज्यादा खतरनाक कैनवास पर रचा गया है."

इस बारे में संचिता बसु ने कहा कि "सीजन 2 शानविका को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है जो जज्बाती तौर पर अनकही और अप्रत्याशित है. वह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है, खुद को समेटकर रखने वाली और सतर्क है साथ ही लगातार इस उलझन में है कि जब खेल में सत्ता और धोखा शामिल हो जाए, तो फिर प्यार के असली मायने क्या रह जाते हैं. इस सीजन में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित किया, वो यह है कि यहां कुछ भी पूरी तरह सही या गलत नहीं है... हर इमोशन अपने साथ एक अंजाम लेकर आता है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेड्डी के 400 करोड़ कमाते ही मेकर्स का मास्टर स्ट्रोक, फिल्म में जोड़े में 5 मिनट 56 सेकेंड के सीन

कुलदीप कुमार के रूप में वापसी कर रहे धवल ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि, “कुलदीप इस सीजन में अपने अतीत का बोझ उठाता है. वह इमोशनल होने के साथ ही एक अजीब तरह के द्वंद्व में है, वह जो महसूस करता है और जो दुनिया उससे उम्मीद करती है, उसके बीच लगातार फंसा हुआ रहता है. यह ट्रेलर केवल एक झलक दिखाता है कि इस बार उनकी यात्रा जज्बाती और निजी हो जाती है. इस बार कहानी का दायरा भले ही बहुत बड़ा हो गया हो, लेकिन इसके जज्बातों की जो बुनियाद और आत्मा है, उतनी ही सच्ची और जमीनी है."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Ram Mandir में लूट पर बवाल, भिड़ गए आचार्य और सपा प्रवक्ता | Ayodhya | UP | Top
Topics mentioned in this article
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
Sanchita Basu
Hotstar
Entertainment
Bollywood