OTT पर आते ही 4 दिन टॉप ट्रेंड में छाई ये फ्लॉप फिल्म, तीन महीने पहले थियेटर में हुआ था बुरा हाल

3 जुलाई 2026 को हुमा कुरैशी के लीड रोल वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई थी. उस वक्त ये फिल्म दर्शकों को थियेटर तक लाने में नाकाम रही लेकिन ओटीटी पर इसे खूब प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई तीन महीने पुरानी ये फ्लॉप फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लैटफॉर्म इन दिनों थियेटर में हल्की पड़ी फिल्मों के लिए भी एक रिवाइवल प्लैटफॉर्म के लिए काम करता है. अब एक और फिल्म है जो थियेटर में तो नहीं चली लेकिन अब ओटीटी पर आई तो लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही ये फिल्म टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है और इसे खूब देखा जा रहा है. एक तरफ जो फिल्म थियेटर में डिजास्टर रही वह अब दर्शकों की पसंद बन रही है. हम बात कर रहे हैं हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की. करीब तीन महीने पहले थियेटर में आई ये फिल्म ओटीटी पर आते ही लोगों की पसंद बन गई है. 

बता दें कि हुमा कुरैशी के लीड रोल वाली ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की परफॉर्मेंस काफी खराब रही और ये फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन ओटीटी पर फिल्म को असली कद्रदान मिले. सस्पेंस से भरी कहानी नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में हुमा ने एक सीरियल किलर लेडी का किरदार निभाया है. ये किलर मर्दों को निशाना बनाकर मौत के घाट उतारती है. लेकिन आखिर उसके निशाने पर ये मर्द क्यों हैं? ये फिल्म की कहानी का एक मुख्य पहलू है जो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा. कमाल की बात ये है कि हुमा का किरदार ना तो बोल सकता है और ना ही सुन सकता है.

Photo Credit: social media

नचिकेत सामंत के डायरेक्शन में बनी बेबी डू डाई डू  को सलीम सिब्लिंग्स और पुणे 04 पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. इसमें हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर और चंकी पांडे अहम किरदारों में नजर आए थे. 3 जुलाई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से तारीफ मिली लेकिन ये फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं रही. इसके बाद ये फिल्म 23 सितंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज हुई और स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर आते ही फिल्म 4 दिन के अंदर टॉप-10 में शामिल हो गई.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का 40 साल पुराना शो, इसकी धुन ने कर दिया सबको दीवाना, इस शो के नाम पर कर्नाटक में बना था रेलवे स्टेशन

Advertisement
Featured Video Of The Day
जापान में एशियन गेम्स को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कही दिल की बात
Topics mentioned in this article
Huma Qureshi
Netflix
Huma Qureshi Films
OTT Movies 2026
Entertainment