Saif Ali Khan First Love: सैफ का पहला प्यार थी ये महिला, 60 फिल्म और 40 शो से बनाई पहचान, ना ये करीना कपूर ना अमृता सिंह

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन समय के साथ वो लाइमलाइट से दूर होती चली गईं. ऐसी ही एक नाम है इस एक्ट्रेस को, जो एक समय में सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Saif Ali Khan First Love: सैफ अली खान का पहला प्यार थी ये महिला
Social Media

Saif Ali Khan First Love: हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन समय के साथ वो लाइमलाइट से दूर होती चली गईं. ऐसी ही एक नाम है मुनमुन सेन का, जिनकी जिंदगी फिल्मों, रिश्तों और रॉयल बैकग्राउंड का दिलचस्प मेल रही है. 20 से ज्यादा भाषाओं में काम करने वाली इस एक्ट्रेस ने करीब 60 फिल्मों और 40 टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया. इतना ही नहीं, उनका नाम एक समय सैफ अली खान के साथ भी जुड़ा था, जिसने उन्हें और सुर्खियों में ला दिया था.

फिल्मी करियर और बड़ी विरासत (Moon Moon Sen)

मुनमुन सेन, दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी हैं और खुद भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम रही हैं. उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया. उन्हें अपने करियर में नंदी स्टेट अवॉर्ड, कालकेंद्र स्क्रीन अवॉर्ड और भारत निर्माण अवॉर्ड जैसे सम्मान भी मिले. उनकी निजी जिंदगी भी किसी शाही कहानी से कम नहीं रही. उनकी सास इला देवी कूचबिहार की राजकुमारी थीं और गायत्री देवी उनकी रिश्तेदार थीं, जो जयपुर की महारानी रहीं. इस रॉयल बैकग्राउंड ने उनकी पर्सनालिटी को और खास बना दिया.

रिश्ते और निजी जिंदगी की चर्चा

मुनमुन सेन की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही. 90 के दशक में उनका नाम सैफ अली खानके साथ जुड़ा था, जिससे वो सुर्खियों में आ गई थीं. इसके अलावा उनका नाम प्रोड्यूसर रोमू सिप्पी और एक्टर विक्टर बनर्जी के साथ भी जोड़ा गया. हालांकि 1978 में उन्होंने भरत देव वर्मा से शादी की, जो त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनकी दो बेटियां रायमा सेन और रिया सेन भी आज इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं.

फिल्मों से दूरी, अब क्या कर रहीं?

एक समय इंडस्ट्री में एक्टिव रहने वाली मुनमुन सेन अब कम ही फिल्मों में नजर आती हैं. वह कभी-कभी इवेंट्स, पेज-3 पार्टियों और सोशल अपीयरेंस में दिख जाती हैं. इसके अलावा उन्हें पेंटिंग और एंटीक चीजों को कलेक्ट करने का भी शौक है. उन्होंने पढ़ाई में भी कमाल किया है और जादवपुर यूनिवर्सिटी से कंपेरेटिव लिटरेचर में मास्टर्स किया है. अब वह एक बंगाली कुकबुक पर भी काम कर रही हैं. भले ही वह पर्दे से दूर हों, लेकिन उनका नाम आज भी फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान रखता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 29 साल के हुए तारे जमीन पर के नन्हे ईशान, पर्सनैलिटी बना ली है हीरो जैसी दमदार, 19 साल बाद देख खुशी से झूमे फैंस

Featured Video Of The Day
कोटा से जोधपुर तक खौफ! प्रसूता महिलाओं की रहस्यमय मौतों ने बढ़ाई चिंता
Topics mentioned in this article
Moon Moon Sen
Actress Moon Moon Sen
Moon Moon Sen News
Moon Moon Sen Career
Saif Ali Khan