कभी वेट्रेस थी यह एक्ट्रेस, आज है टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, लेती है इतनी मोटी फिस, जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

कई फिल्मों में काम करने के बाद इस एक्ट्रेस ने टीवी पर भी काम किया. लेकिन उनकी किस्मत बदली साराभाई वर्सेज साराभाई से. इस शो में मोनिशा का किरदार निभा कर अपनी बड़ी पहचान बनाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी की इस हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस ने कभी किया वेट्रेस का काम
नई दिल्ली:

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आकर बहुत से लोगों की जिंदगी बदल गई है. टीवी और फिल्मों के सितारे देश भर में पहचाने जाते हैं और उनकी जिंदगी ग्लैमर से भरी होती है. लेकिन इस चकाचौंध के पीछे कई बार बड़ा संघर्ष छिपा होता है. बड़े स्ट्रगल और मेहनत के बाद एक स्टार अपनी चमक पाता है. आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो पहले फिल्मों में आई और फिर टीवी पर स्विच किया. आज वह टीवी की सबसे पॉपुलर और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन कभी हालत ऐसी थी कि उनके लिए घर चलाना मुश्किल था.

रुपाली के परिवार पर जब आया आर्थिक संकट

हम बात कर रहे हैं टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली की. रुपाली, बांग्ला फिल्मों के निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी है. एक इंटरव्यू में रूपाली ने खुद बताया था कि जब पिता अनिल गांगुली की दो फिल्में फ्लॉप हो गई थीं तो उन पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी. उस समय रुपाली ने कभी वेट्रेस का काम किया तो कभी बुटिक में काम किया तो कभी कैटरिंग का काम करना पड़ा था. बाद में रुपाली गांगुली ने पृथ्वी थिएटर ज्वाइन कर लिया था, जहां उन्होंने दिनेश ठाकुर के नाटक 'आत्मकथा' में काम किया. ये उनका पहला ड्रामा था, जिसके लिए उन्हें महज 50 रुपए मिले थे.

टीवी ने बदली किस्मत

कई फिल्मों में काम करने के बाद रुपाली ने टीवी पर भी काम किया. लेकिन उनकी किस्मत बदली साराभाई वर्सेज साराभाई से. इस शो में मोनिशा का किरदार निभा कर रुपाली ने अपनी बड़ी पहचान बनाई. लेकिन इसके बाद उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला. फिर जुलाई 2020 में राजन शाही का शो अनुपमा आया, जिसने रुपाली को घर-घर का चेहरा बना दिया. एक मिडिल क्लास औरत को रिप्रेजेंट करती अनुपमा ने रुपाली को वो पहचान दिलाई जिसकी तुलना किसी दूसरी एक्ट्रेस के लिए कर पाना मुश्किल है. छह सालों से रुपाली का ये शो टीआरपी में टॉप पर है. इस शो ने रुपाली को टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बना दिया है.

लाखों में करती हैं चार्ज

 हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह प्रति एपिसोड 3 लाख से 3.5 लाख लेती हैं. वहीं शो के शुरुआती समय में उन्हें 1.5 लाख प्रति एपिसोड मिलती थी. शो के सुपरहिट होने और टीआरपी में शीर्ष पर बने रहने के कारण उनकी फीस में यह बढ़ोतरी की गई.

यह भी पढ़ें 

भारत में नहीं, पाकिस्तान में बनेगी धुरंधर 3, असली 'जमील जमाली' नबील गबोल ने किया ऐलान, मैं द‍िखाऊंगा असली ल्यारी

Featured Video Of The Day
क्या कांग्रेस का राष्ट्रीय एजेंडा राहुल की मौजूदगी से ही होता है तय, छुट्टी से लौटते ही फुल स्पीड
Topics mentioned in this article
Rupali Ganguly
Rupali Ganguly Journey
Rupali Ganguly Anupama
Rupali Ganguly Anupamaa
Rupali Ganguly BJP