वैलेंटाइन वीक पर इस फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार, 3 दिनों में वसूला बजट, बॉर्डर 2 पर पड़ी भारी! 

With Love Movie Box Office Collection: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही इस रोमांटिक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते बजट की कमाई फिल्म ने 3 दिनों में वसूल ली है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वेलेंटाइन डे पर साउथ की रोमांटिक फिल्म विद लव का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
नई दिल्ली:

वैलेंटाइन वीक चल रहा है, जिसकी शुरुआत रोज डे के साथ 7 फरवरी को हो चुकी है. हालांकि सिनेमाघरों में भी साउथ की एक रोमांटिक फिल्म आई है, जिसे वैलेंटाइन वीक में प्यार मिल रहा है. इसका अंदाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर लगाया जा सकता है, जो बजट की आधी कमाई वसूल चुका है. वहीं संडे को फिल्म का कलेक्शन और ज्यादा देखने को मिलने वाला है. हम बात कर रहे हैं. तमिल रोमांटिक फिल्म विद लव की, जिसने केवल 3 दिनों 7.14 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. 

विद लव को वैलैंटाइन वीक में मिल रहा प्यार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन तमिल में 1.4 करोड़ और तेलुगू में 20 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था, जिसके बाद दूसरे दिन आंकड़ा तमिल में 2.32 करोड़ और तेलुगू में 31 लाख पहुंच गया . तीसरे दिन फिल्म की कमाई तमिल में 2.68 करोड़ और तेलुगू में 36 लाख की हुई है, जिसके बाद फिल्म की 3 दिनों में भारत में कमाई  7.14 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 8 करोड़ तक पहुंचा.  इतना ही नहीं बजट केवल 8 करोड़ का बताया गया है, जिसके चलते विद लव ने 3 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 16:  तीसरे सैटर्डे पर बॉक्स ऑफिस पर रहा बॉर्डर 2 का राज, मर्दानी 3 नहीं कर पाई मुकाबला

Advertisement

विद लव के बारे में 

तमिल फिल्म को मदन ने डायरेक्ट किया है, जो कि डायरेक्टर के तौर पर उनका डेब्यू है. फिल्म में लीड रोल में एक्टर अभिशन जीवंत हैं, जो टूरिस्ट फैमिल फिल्म के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा फीमेल लीड में अनस्वरा राजन हैं, जो रांगी और ठग्स के बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं. फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, जिसके चलते अब फिल्म की ओटीटी रिलीज की भी चर्चा शुरु हो गई है. इकॉनिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विद लव नेटफ्लिक्स पर थियेटर रिलीज के बाद आएगी.  

Featured Video Of The Day
Iran US Peacetalks In Pakistan: Ceasefire में चीन-पाक भूमिका पर क्या बोले PAK पैनेलिस्ट? | War News
Topics mentioned in this article