सलमान खान की फिल्म से बनी स्टार, अक्षय कुमार के साथ भी दीं हिट्स, फिर भी 7 साल से 1 हिट के लिए तरस रही है ये हीरोइन

सलमान खान के साथ धमाकेदार शुरुआत, बड़े सुपरस्टार्स के साथ कई सफल फिल्में और करियर के शुरुआती दिनों में जबरदस्त लोकप्रियता. लेकिन वक्त के साथ सफलता की रफ्तार धीमी पड़ गई. पिछले 7 सालों से ये बॉलीवुड एक्ट्रेस एक बड़ी हिट की तलाश में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक दौर में हर डायरेक्टर की पसंद थी ये हसीना, अब 7 साल से नहीं चली किस्मत

सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के साथ लगातार फिल्में कीं और देखते ही देखते इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. उस दौर में लग रहा था कि ये एक्ट्रेस लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करने वाली है. एक वक्त ऐसा भी था जब इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड का अगला बड़ा चेहरा माना जा रहा था. उनकी हर नई फिल्म पर लोगों की नजर रहती थी और मेकर्स भी उन पर बड़ा दांव लगाने से नहीं हिचकते थे. लेकिन वक्त के साथ तस्वीर बदलती चली गई. हिट फिल्मों का सिलसिला थम गया और फ्लॉप फिल्मों की संख्या बढ़ने लगी. हालत ये है कि पिछले 7 सालों से उनके खाते में एक भी बड़ी हिट नहीं आई है. अगर आप अब तक नहीं समझ पाए हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो आगे की कहानी आपके लिए और दिलचस्प होने वाली है.

कौन हैं ये एक्ट्रेस?

अगर आप अब तक नहीं समझ पाए हैं कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हैं. 2 जून को 39 साल की हुईं सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत ऐसे की थी, जिसका सपना हर नई एक्ट्रेस देखती है. लेकिन शानदार शुरुआत के बावजूद उनका करियर उम्मीदों के मुताबिक लंबी उड़ान नहीं भर सका.

ये भी पढ़ें: क्या बदल गई आलिया भट्ट की ‘अल्फा' की कहानी? फिल्म में अब नहीं दिखेगा भारत-पाक कनेक्शन

सलमान खान ने दिया था सबसे बड़ा मौका

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था. कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए उन्हें खुद सलमान खान ने चुना था. फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई और सोनाक्षी रातोंरात स्टार बन गईं. रज्जो के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी. उस समय ऐसा लग रहा था कि बॉलीवुड को एक नई सुपरस्टार मिल गई है.

बड़े सितारों के साथ मिली सफलता

दबंग के बाद सोनाक्षी के पास फिल्मों की लाइन लग गई. उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. 'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार', 'हॉलीडे', 'दबंग 2' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. उस दौर में सोनाक्षी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं और लगभग हर बड़े बैनर की पसंद बन चुकी थीं.

Advertisement

7 साल से नहीं मिली बड़ी हिट

सोनाक्षी की आखिरी बड़ी हिट फिल्म 'मिशन मंगल' मानी जाती है. इसके बाद उन्होंने 'लाल कप्तान', 'दबंग 3', 'भुज', 'डबल एक्सएल', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'निकिता रॉय' और 'जटाधारा' जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि इनमें से ज्यादातर फिल्में दर्शकों पर खास असर नहीं छोड़ सकीं. यही वजह है कि पिछले कई सालों से उनका करियर पहले जैसी चमक हासिल नहीं कर पाया है.

अब ओटीटी पर आजमा रहीं किस्मत

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने के बाद सोनाक्षी ओटीटी की दुनिया में भी एक्टिव हो गई हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'सिस्टम' प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर वो बड़े पर्दे पर अपनी अगली बड़ी हिट कब देंगी और क्या एक बार फिर अपने करियर को नई उड़ान दे पाएंगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
सरकारी जमीन पर बनी दरगाह पर बड़ा बुलडोजर एक्शन!
Topics mentioned in this article