हॉरर फिल्म में भूत बनकर मिली इस एक्ट्रेस को पहचान, फिर ड्रग केस में आया नाम और बदली किस्मत

टीनएज में मोहनलाल की फिल्म से करियर शुरू करने वाली प्रयागा मार्टिन को हॉरर फिल्म पिसासु से बड़ी पहचान मिली. हालांकि बाद में उनका करियर धीमा पड़ गया और 2024 में ड्रग केस में नाम आने से वे सुर्खियों में आ गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ड्रग केस में आया इस एक्ट्रेस का नाम
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में कई ऐसी कहानियां मिलती हैं जो किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं होतीं. मलयालम और तमिल सिनेमा की एक्ट्रेस प्रयागा मार्टिन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. टीनएज में सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म से डेब्यू, फिर एक हॉरर फिल्म में भूत बनकर अचानक स्टार बन जाना और बाद में करियर का धीमा पड़ जाना. इसी बीच साल 2024 में उनका नाम एक ड्रग केस में भी सामने आया, जिसने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया. हालांकि बाद में पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई. फिर भी उनकी लाइफ और करियर का ये सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

टीनएज में मिला फिल्मों का मौका

प्रयागा मार्टिन ने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रख लिया था. उन्होंने मलयालम फिल्म सागर एलियास जैकी रीलोडेड से बतौर टीनएज एक्ट्रेस डेब्यू किया. इस फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में थे. प्रयागा का रोल छोटा जरूर था, लेकिन स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया. खास बात ये रही कि फिल्म में उनके मोहनलाल के साथ भी कुछ सीन थे, जिससे दर्शकों के बीच उनका चेहरा पहचान में आने लगा.

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser Live Updates: आलिया भट्ट ने शेयर की रामायणम् से रणबीर कपूर की राम की झलक, हनुमान जयंती करण जौहर ने लिखा- इंतजार नहीं कर सकता

पांच साल की उम्र से डांस की शुरुआत

प्रयागा का कला से रिश्ता बचपन से ही जुड़ गया था. उन्होंने सिर्फ पांच साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था. वे भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम जैसे क्लासिकल डांस में ट्रेनिंग ले चुकी हैं. स्कूल के दिनों में भी वे एक्टिव रहती थीं और एक स्टेट लेवल प्रतियोगिता में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. इसी अनुभव ने उन्हें एक्टिंग की तरफ आगे बढ़ने का हौसला दिया.

हॉरर फिल्म से मिली असली पहचान

Advertisement

प्रयागा की जिंदगी का बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब तमिल निर्देशक मैसकिन ने उन्हें एक विज्ञापन में देखा. इसके बाद उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म पिसासु में कास्ट कर लिया. साल 2014 में आई इस हॉरर फिल्म में प्रयागा ने भवानि नाम के भूत का किरदार निभाया. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से खूब सराहना मिली और प्रयागा रातों-रात चर्चा में आ गईं. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 के बाद राकेश बेदी की चमकी किस्मत! हाथ आए दो बड़े प्रोजेक्ट, धुरंधर 3 को लेकर भी किया खुलासा

कई फिल्मों में काम, लेकिन नहीं मिली बड़ी सफलता

Advertisement

इसके बाद प्रयागा ने मलयालम सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया. इनमें कट्टप्पनायिले ऋत्विक रोशन, फुकरी, रामलीला और ओरु पझाया बॉम्ब कथा जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने कन्नड़ फिल्म गीता में भी अहम रोल निभाया. हालांकि इतने प्रोजेक्ट्स के बावजूद उनका करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

ड्रग केस में आया नाम, फिर मिली क्लीन चिट

साल 2024 में प्रयागा मार्टिन का नाम अचानक एक ड्रग केस में सामने आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक गैंगस्टर के होटल रूम में हुई कथित ड्रग पार्टी की जांच के दौरान उनका नाम भी चर्चा में आया. हालांकि प्रयागा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. बाद में पुलिस जांच के बाद उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई.

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन नहीं इस सुपरस्टार की गुजारिश से बनी थी सलीम जावेद की जोड़ी, बिग बी की एक जिद से टूटी

Featured Video Of The Day
Exit Poll: बंगाल में BJP की सरकार, TMC को झटका! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article