बॉलीवुड में सबसे महंगा है इस एक्टर का घर, कीमत है 250 करोड़, किंग खान के मन्नत और बिग बी के जलसा को छोड़ा पीछे

most expensive house in Bollywood worth 250 crores: इस आलीशान बंगले में केवल रहने की सुविधा ही नहीं, बल्कि काम और मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था है. इसमें एक प्राइवेट ऑफिस बनाया गया है, जहां घर के मालिक अपनी फिल्मों से जुड़ी मीटिंग और स्क्रिप्ट रीडिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड में इस एक्टर का है सबसे महंगा घर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की चमक-दमक, सितारों की लग्जरी लाइफ और उनके करोड़ों के आशियाने हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस फेहरिस्त में सबसे बड़े नाम शाहरुख खान का ‘मन्नत', अमिताभ बच्चन का ‘जलसा' और सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट माने जाते हैं. लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट है. क्योंकि एक स्टार के बंगले ने कीमत और लग्जरी के मामले में इन सभी को पीछे छोड़ दिया है. हम बात कर रहे हैं रणबीर सिंह और आलिया भट्ट के नए ठिकाने 'कृष्णा राज' की, जो सीधे बॉलीवुड के सबसे एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री मार चुका है.

मन्नत और जलसा से कितना आगे 

कृष्णा राज बंगला करीब 250 करोड़ रुपये की कीमत के साथ अब बॉलीवुड के सबसे महंगे घरों में शुमार हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान के मन्नत और बिग बी के जलसा की कीमत लगभग 180 करोड़ रुपये है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि आखिर इस हवेली के अंदर ऐसा क्या छिपा है, जो इसे बाकी सभी से अलग बनाता है?

ये भी पढे़ं- किशोर कुमार की पोती है बॉलीवुड की सुपरस्टार, जिनके पति ने दीं हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म, करिश्मा, रवीना, माधुरी पर पड़ी थीं भारी

क्या है ‘कृष्णा राज' बंगले की खासियत

इस आलीशान बंगले में केवल रहने की सुविधा ही नहीं, बल्कि काम और मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था है. इसमें एक प्राइवेट ऑफिस बनाया गया है, जहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर अपनी फिल्मों से जुड़ी मीटिंग और स्क्रिप्ट रीडिंग कर सकते हैं. इसके अलावा बंगले में स्विमिंग पूल और कई एंटरटेनमेंट एरिया भी बनाए गए हैं. पिछले कुछ सालों से इस बंगले में बड़े स्तर पर रिनोवेशन का काम चल रहा था. यह शानदार इमारत अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है. इस 6 मंजिला बंगले को आधुनिक सुविधाओं और लग्जरी डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिससे यह मुंबई के सबसे प्रीमियम घरों में शामिल हो गया है. 

Advertisement

विरासत में मिली संपत्ति

यह ऐतिहासिक बंगला राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर का था. यह संपत्ति बाद में उनके बेटे ऋषि कपूर और बहू नीतू कपूर को विरासत में मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लगभग 80 साल पुरानी प्रॉपर्टी है, जिसे 1980 के दशक में परिवार ने अपने पास रखा. रणबीर कपूर ने अपनी दादी की याद में इस बंगले का नाम ‘कृष्णा राज' ही बनाए रखने का फैसला किया है. 

ऋषि कपूर की यादों को संजोता घर

इस बंगले की खास बात यह है कि इसमें ऋषि कपूर के लिए एक खास कमरा बनाया गया है. हालांकि, वह अपने इस ड्रीम होम को तैयार होते नहीं देख पाए और 2020 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया. यह कमरा उनकी यादों को जीवित रखने का एक प्रयास है. यह घर केवल एक लग्जरी प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि कपूर परिवार की विरासत, भावनाओं और इतिहास का प्रतीक भी है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- 90s में आई इस फिल्म के गानों की 1 करोड़ बिकी थी कैसेट, प्रोड्यूसर हुआ मालामाल, लीड हीरो-हीरोइन बॉलीवुड से गायब

Featured Video Of The Day
Thalapathy Vijay CM Oath: थलापति विजय ने CM पद की ली ऐसे शपथ, जैसे चल रही हो साउथ की मूवी
Topics mentioned in this article