सलमान, विवेक ही नहीं...इस एक्टर से भी जुड़ा ऐश्वर्या का नाम, 51 की उम्र में दी 3000 करोड़ी फिल्म, छोटा भाई फ्लॉप

लोगों को लगता है कि ऐश्वर्या राय का रिश्ता सिर्फ सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से रहा. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आज 51 साल के हो चुके इस स्टार से भी ऐश्वर्या का नाम एक टाइम में जुड़ा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फोटो में दिख रहा बच्चा 51 की उम्र में बना सुपरस्टार

बॉलीवुड में सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि 50 की उम्र पार कर चुके इतने स्टार्स हैं, जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है. इसमें एक नाम दमदार एक्टर अक्षय खन्ना का भी है. अक्षय खन्ना 51 साल के हैं और अभी तक कुंवारे हैं. इतना ही नहीं, उनके बड़े भाई राहुल खन्ना ने भी आज तक शादी नहीं रचाई है. विनोद खन्ना के दोनों के बेटे अविवाहित हैं. अक्षय खन्ना का कई एक्ट्रेस संग नाम जुड़ चुका है, लेकिन फिर भी उनकी शादी नहीं हो पाई. आखिर क्या वजह है कि अपने जमाने के सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना 50 की उम्र में भी घोड़ी नहीं चढ़े हैं.

ऐश्वर्या राय से क्यों हुए अलग?

अक्षय खन्ना की डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र थी, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी. अक्षय खन्ना की चर्चित फिल्मों में ताल और आ अब लौट चले है. इन दोनों फिल्मों में अक्षय खन्ना के साथ ऐश्वर्या राय लीड एक्ट्रेस थी और इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था. ऐश्वर्या और अक्षय दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए थे. जब 90 के दशक के अंत में ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ फिल्म हम दिल दे चुके सनम की थी, तो एक्ट्रेस ने अक्षय खन्ना से दूरी बनाना शुरू कर दिया और फिर सलमान से नाम जुड़ने के बाद ऐश्वर्या और अक्षय खन्ना के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए.

करिश्मा कपूर से होनी थी शादी

ऐश्वर्या के बाद अक्षय खन्ना का नाम करिश्मा कपूर से जुड़ा और दोनों की तो शादी भी होने वाली थी, लेकिन करिश्मा का करियर पीक पर था और एक्ट्रेस की मां इस शादी के खिलाफ थी. करिश्मा के पिता रणधीर कपूर बेटी करिश्मा की शादी के लिए राजी थे, लेकिन बबीता नहीं मानी. अगर बबीता इस रिश्ते के बीच में नहीं आती तो आज अक्षय और करिश्मा पति-पत्नी होते. अक्षय खन्ना कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें बच्चे पसंद नहीं हैं और इसलिए वह शादी नहीं करना चाहते, उनका कहना है कि उन्हें अकेले रहना बहुत पसंद है. आज वह उम्र का आधा पड़ाव पूरा कर चुके हैं और अपने फिल्मी करियर को एन्जॉय कर रहे हैं.

धुरंधर से कमबैक 

आपको बता दें कि अक्षय खन्ना हाल ही में 3000 करोड़ की फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने के कारण भी चर्चा में हैं. उन्होंने अपने करियर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं और अब 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों से एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मधुबाला से लेकर दिव्या भारती तक...जब मेट गाला में जातीं बीते जमाने की ये टॉप एक्ट्रेसेस, तो कैसा होता लुक?

Featured Video Of The Day
साबरमती में ट्रेन में लगी भीषण आग
Topics mentioned in this article
Akshaye Khanna
Akshaye Khanna Childhood Photos
Akshaye Khanna News
Rehman Dakait
Dhuramdhar 2 Actor