177 दिन से प्राइम वीडियो में टॉप 10 में डटी हुई है ये 9 एपिसोड वाली सीरीज, बिहार के बेल्जियम में पहली चोरी की है ये कहानी

बिहार के बेल्जियम धड़कपुर की ये कहानी माटी की महक लिए हुए है. इसी महक का ही जादू है कि ये पिछले 177 दिन से अमेजन प्राइम वी़डियो टॉप 10 में जगह बनाए हुए है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमेजन प्राइम वीडियोपर 177 दिन से टॉप 10 में ट्रेंडिंग पर है ये वेब सीरीज
amazon prime video
नई दिल्ली:

कल्पना कीजिए एक ऐसा गांव जहां 25 साल से कोई चोरी नहीं हुई, न कोई अपराध. साफ-सुथरा, हरा-भरा, जहां लोग खुले दिल से सोते हैं. यही है बिहार का बेल्जियम धड़कपुर. लेकिन इसी शांत गांव में जब एक 'दुपहिया' गायब हो जाता है, तो पूरे गांव में तहलका मच जाता है. यही कहानी है अमेजन प्राइम वीडियो की 9 एपिसोड वाली कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया सीजन 1' की, जो 177 दिन से टॉप 10 टीवी शो में अपनी जगह बनाए हुए है. इन दिनों ये नंबर 8 पर काबिज है.

'दुपहिया' 7 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी. गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी राघवंशी, यशपाल शर्मा जैसे दमदार कलाकारों ने फैन्स का दिल जीता. निर्देशक सोनम नायर और क्रिएटर्स अविनाश द्विवेदी, चिराग गर्ग, सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासनी की टीम ने इसे बनाया. यह सीरीज सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय ग्रामीण जीवन का आईना है. जहां बड़े शहरों की चकाचौंध से थके दर्शक छोटे-छोटे सपनों, रिश्तों की मिठास और सामाजिक विडंबनाओं को देखकर खुद को जोड़ पाते हैं. एक-एक डायलॉग में बिहारी लहजे की मिठास, स्थानीय संदर्भ और टाइमिंग कमाल की है.

9 एपिसोड ही नहीं बिहार के बेल्जियम की कहानी के टाइटल भी हैं मजेदार

177 दिनों तक टॉप 10 में बने रहना कोई मामूली बात नहीं. प्राइम वीडियो पर यह उपलब्धि बताती है कि दर्शक अब ‘कंटेंट' की तलाश में हैं, न कि सिर्फ ग्लैमर की. ‘दुपहिया' ने साबित कर दिया कि सादगी, मजबूत स्क्रिप्ट और असली किरदारों की कहानी आज भी जीत सकती है. 

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज दुपहिया का ट्रेलर 

सीरीज के एपिसोड्स के नाम बी काफी मजेदार हैं, ‘बंबई', ‘चोर नहीं चिकार', ‘ओह मेरे जीजा जी', ‘कानून के हाथ', ‘पियो मगर प्यार से', ‘उल्लू मत बोलना', ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे', ‘भूतपूर्व प्रेम' और ‘आत्मनिर्भर.' हर एपिसोड में नया ट्विस्ट, नई हंसी और नया सबक. 

Advertisement

क्यों खास है दुपहिया

अब सवाल उठता है कि ‘दुपहिया' में क्या खास है. सबसे बड़ी बात, यह हमें याद दिलाती है कि खुशी छोटी-छोटी चीजों में है. बिहार के इस काल्पनिक लेकिन सच्चे लगने वाले गांव में चोरी की पहली घटना पूरे सिस्टम को हिला देती है. प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह सीरीज उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो पंचायत, मिर्जापुर या फैमिली मैन जैसी कहानियों के दीवाने हैं. सीजन 2 का ऐलान हो चुका है.

कुल मिलाकर ‘दुपहिया' सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि भारतीय ओटीटी पर ग्रामीण भारत की जीत का प्रतीक है. 

Featured Video Of The Day
Flash Flood in Arunachal Pradesh Bridge collapses due to floods
Topics mentioned in this article
Amazon Prime Video
Dupahiya Season 1
Dupahiya
OTT News