58 साल पुराना गाना, आशा भोसले की आवाज और अरुणा ईरानी के डांस ने बनाया सुपरहिट, रीमिक्स ने भी मचाई धूम

58 साल पहले आया ये देसी धुन वाला गाना आज भी लोगों की जुान पर है. आशा भोसले की आवाज, अरुणा ईरानी का डांस और इसके पीछे की अनसुनी कहानी इसे और खास बना देती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
58 साल बाद भी हिट है ये देसी ठुमकों वाला गाना, रिमिक्स भी बना हिट
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सालों पुराने होने के बावजूद भी जैसे ही बजते हैं, लोगों की चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. पुराने गाने हर पीढ़ी के बीच अपनी जगह बनाए रखते हैं. 60 और 70 के दशक में बॉलीवुड के डांस नंबरों का अलग ही क्रेज था, लोगों को ये खूब पसंद आते थे. उन्हीं में से एक गाना ऐसा भी था जिसने अपनी देसी धुन, आशा भोसले की जादुई आवाज और अरुणा ईरानी के शानदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया. यह गाना रिलीज होते ही सुपरहिट बन गया और आज भी सुनते ही लोगों के कदम थिरकने लगते हैं. इस गाने से जुड़ी दिलचस्प बात है इसके पीछे की कहानी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. यही वजह है कि दशकों बाद भी यह गाना लोगों की यादों और प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है.

कौन सा है ये मशहूर गाना

1968 में आई फिल्म अनोखी रात का गाना 'मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो' उस समय हर तरफ छा गया था. आशा भोसले की आवाज और अरुणा ईरानी की दमदार परफॉर्मेंस ने इस गाने को ऐसा बनाया कि आज भी लोग इसे बड़े मजे से सुनते हैं. बाद में ये गाना हमेशा याद रहने वाले गानों में शामिल हो गया. इस गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे और धुन रोशन ने बनाई थी. इसकी सबसे खास बात ये थी कि इसमें गांव और लोकगीत वाला मजेदार अंदाज रखा गया. यही वजह रही कि ये गाना बाकी डांस नंबरों से अलग दिखा और लोगों के दिल में बस गया. 

गाना सुनने के लिए

रिकॉर्डिंग के बीच हुई दुखद घटना

इस गाने से जुड़ी एक बात बहुत कम लोग जानते हैं. फिल्म के संगीतकार रोशन की रिकॉर्डिंग के दौरान ही 16 नवंबर 1967 को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. उस समय फिल्म का कुछ काम पूरा हो चुका था, लेकिन कुछ गाने अभी बाकी थे. रोशन के जाने के बाद उनकी पत्नी इरा रोशन ने फिल्म के बाकी गानों का काम पूरा कराया. उन्हें संगीत की अच्छी समझ थी, इसलिए उन्होंने अधूरा काम पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई. जब फिल्म रिलीज हुई तो ये गाना लोगों की पहली पसंद बन गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 27 साल बाद भी कम नहीं हुई इस गाने की पीड़ा, सलमान के दुख ने चीर दिया था फैंस का कलेजा, केके की आवाज बनी इसकी जान

सालों बाद बना रिमिक्स भी हुआ हिट

देखते ही देखते अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया ये गाना सुपरहिट बन गया. साल 2000 की शुरुआत में इसका रीमिक्स भी आया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. आज भी जब पुराने हिट गानों की बात होती है तो 'मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो' का नाम जरूर लिया जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी में चीनी जमाखोरों पर CM योगी का चाबुक, एस्मा लगाने की चेतावनी
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Bollywood
Entertainment
Hindi News
Hindi Songs