32 साल पुराना सुपरहिट गाना, औरत की नजर से मर्द की खूबसूरती का बखान, 4500 साल पुरानी भाषा से कनेक्शन, पाकिस्तानी लोकगीत से प्रेरित

एक तरफ वर्षों पुराना लोकगीत, दूसरी तरफ 90 के दशक का सुपरहिट बॉलीवुड गाना. भाषा और संगीत की दुनिया अलग होने के बावजूद दोनों में एक ऐसी समानता है, जो आपको भी हैरान कर सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुनील शेट्टी का यह गाना 100 साल पुराने पाकितानी लोकगीत से है बना
youtube

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘छलरे-छलरे' गाने की खूब चर्चा हो रही है. इस गाने में प्रेमिका अपने प्रेमी की खूबसूरती का बखान ऐसे अंदाज में करती है कि सुनने वाले भी इसके बोलों से जुड़ाव महसूस करने लगते हैं. दिलचस्प बात यह है कि खूबसूरती की तारीफ करने का यह अंदाज बॉलीवुड के 90 के दशक के मशहूर गाने ‘ना कजरे की धार' की याद दिलाता है. फिल्म ‘मोहरा' के इस रोमांटिक गाने में भी प्रेमिका की सुंदरता और प्रेम की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया था. ‘छलरे-छलरे' की खासियत यह है कि इसकी जड़ें सराइकी लोकसंगीत से जुड़ी हैं, जिसे कई लोग पंजाबी गाना समझ लेते हैं.

‘ना कजरे की धार' और ‘छलरे-छलरे' में क्या है समानता?

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा' का गाना ‘ना कजरे की धार' आज भी हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. पंकज उधास और साधना सरगम की आवाज में सजे इस गाने में प्रेम और खूबसूरती की तारीफ को सादगी के साथ पेश किया गया है. वहीं, ‘छलरे-छलरे' में भी प्रेमिका अपने प्रेमी के रूप की तारीफ करती नजर आती है. दोनों गानों का सांस्कृतिक परिवेश अलग है, लेकिन अपने प्रिय की सुंदरता को गीतों के जरिए बयां करने का भाव इन्हें एक दिलचस्प समानता देता है.

पंजाबी नहीं, सराइकी लोकगीत है ‘छलरे-छलरे'

सराइकी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिणी हिस्सों में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है. मुल्तान, डेरा गाजी खान और बहावलपुर जैसे इलाकों में इसके बोलने वाले बड़ी संख्या में मौजूद हैं. इसकी शब्दावली और उच्चारण पंजाबी से मिलते-जुलते हैं, इसलिए कई लोग इसे पंजाबी भाषा का गीत समझ लेते हैं. हालांकि, सराइकी की अपनी अलग साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान है. इसके लोकगीतों में प्रेम, विरह और खूबसूरती जैसे विषयों को खास जगह मिलती है.

Advertisement

सूफियाना रंग है सराइकी संगीत की पहचान

सराइकी साहित्य और संगीत को समृद्ध बनाने में सूफी कवियों की अहम भूमिका रही है. ख्वाजा गुलाम फरीद जैसे प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं में प्रेम, आध्यात्मिकता और मानवीय भावनाओं की गहरी झलक मिलती है.

ये भी पढ़ें: 28 साल पुराना गोविंदा का वो कल्ट गाना, ससुरजी बने प्यार की राह में दीवार तो हर लड़के के आता है काम, शादी की सभी बारात में गूंजती है विनोद राठौड़ की आवाज

Advertisement

यही भावपूर्ण अंदाज सराइकी लोकसंगीत को खास बनाता है. ‘छलरे-छलरे' जैसे गाने लोगों को एक अलग भाषाई और सांस्कृतिक दुनिया से परिचित कराते हैं. ‘ना कजरे की धार' की तरह यहां भी प्रेम की अभिव्यक्ति गीत का केंद्र है, लेकिन इसकी भाषा, संगीत परंपरा और सांस्कृतिक जड़ें इसे अपनी अलग पहचान देती हैं.

Featured Video Of The Day
आजमगढ़ से बनारसी साड़ी तक... ओवैसी किस मुद्दे से बदलेंगे यूपी का सियासी गणित?
Topics mentioned in this article
Suniel Shetty
Poonam Jhawar
Mohra 1994
Entertainment
Bollywood