30 साल पुराना वो गाना, करिश्मा-आमिर की जुदाई, माला सिन्हा की बेटी का खूबसूरत डांस, उदित-अलका-सपना अवस्थी की आवाज ने बनाया यादगार

करीब 30 साल पुराना यह गाना आज भी लोगों के दिलों को छू जाता है, जिसकी दर्द भरी धुन और इमोशनल कहानी ने इसे 90 के दशक के सबसे यादगार गानों में शामिल कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
परदेसी परदेसी गाने में माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा नजर आई थीं

1996 में आई आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी' ने प्रेम, जुदाई और गलतफहमियों की कहानी को पर्दे पर बेहद भावुक अंदाज में पेश किया था. इसी फिल्म का गाना ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं' आज भी 90 के दशक के सबसे यादगार दर्द भरे गानों में गिना जाता है. उदित नारायण, अलका याग्निक और सपना अवस्थी की आवाज ने इस गाने को अलग पहचान दी. गाने में आमिर और करिश्मा की जुदाई दिखाई गई, वहीं माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा का डांस भी दर्शकों के बीच खूब चर्चित हुआ. 2026 में यह गाना करीब 30 साल पुराना हो चुका है, लेकिन इसकी भावनाएं आज भी वैसी ही हैं.

आमिर-करिश्मा की जुदाई ने गाने को बनाया खास

‘परदेसी परदेसी' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी का बेहद अहम हिस्सा था. फिल्म में आमिर खान ने राजा हिंदुस्तानी और करिश्मा कपूर ने आरती का किरदार निभाया था. दोनों अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं और शादी के बाद गलतफहमियों के चलते अलग हो जाते हैं. इसी भावनात्मक दौर को गाने में दिखाया गया है. गाने को नदीन-श्रवण ने संगीत दिया और इसके बोल समीर ने लिखे. इसकी खासियत यह भी थी कि एक ही गाने में तीन अलग-अलग आवाजों का इस्तेमाल हुआ. उदित नारायण, अलका याग्निक और सपना अवस्थी की आवाज ने इसे दर्द, तड़प और लोक रंग का खूबसूरत मिश्रण बना दिया. यह गाना करीब साढ़े सात मिनट लंबा है. 

माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा का डांस भी रहा यादगार

‘परदेसी परदेसी' की सबसे खास यादों में गाने में नजर आईं रतिभा सिन्हा भी शामिल हैं. प्रतिभा, दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा की बेटी हैं. उनके साथ अभिनेत्री और डांसर कल्पना अय्यर भी गाने में दिखाई देती हैं. गाने में आमिर और करिश्मा की कहानी के बीच इन कलाकारों का डांस और रंगीन अंदाज एक अलग माहौल बनाता है. यही वजह है कि यह गाना सिर्फ फिल्म की कहानी का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि 90 के दशक की पॉपुलर म्यूजिक यादों का हिस्सा बन गया.

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘राजा हिंदुस्तानी' ने रचा इतिहास

‘राजा हिंदुस्तानी' 11 नवंबर 1996 को रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 43.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 76.34 करोड़ रुपये रहा. 1996 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची में यह नंबर वन पर थी. 

Advertisement

फिल्म की सफलता में इसके संगीत का भी बड़ा योगदान माना जाता है. ‘परदेसी परदेसी' के अलावा ‘आए हो मेरी जिंदगी में' और ‘कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया' जैसे गाने भी खूब लोकप्रिय हुए. ‘परदेसी परदेसी' के लिए उदित नारायण को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड भी मिला. 

यह भी पढ़ें: 31 साल पुराना वो गाना, जिसने सरसों के खेत को बना दिया प्यार की पहचान, शाहरुख-काजोल की एवरग्रीन जोड़ी, सानू-लता की आवाज ने रचा था इतिहास

Advertisement

आज भी जब 90 के दशक के दर्द भरे गानों की बात होती है, तो ‘परदेसी परदेसी' का नाम जरूर आता है. आमिर-करिश्मा की जुदाई, प्रतिभा सिन्हा और कल्पना अय्यर का डांस और तीन गायकों की आवाज ने मिलकर इसे ऐसा गाना बना दिया, जिसकी याद तीन दशक बाद भी ताजा है.
 

Featured Video Of The Day
Vande Bharatam | किसानों और मजदूरों के लिए खास गर्मी भगाने वाला ये जादुई तौलिया देखा क्या?
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Entertainment
Karisma Kapoor
Raja Hindustani
Bollywood