लता मंगेशकर बॉलीवुड की स्वर कोकिला कहलाती हैं, जिनकी आवाज आज भी फैंस के कानों में गूंजती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो एवरग्रीन गाने, जिनके लिए उन्हें क्रेडिट मिलता है. हम बात कर रहे हैं तुमने पुकारा और हम चले आए, तुमसे ओ हसीना, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जबान पर और रहें ना रहे हम गानों की, जिसके बारे में कुछ लोगों को लगता होगा कि यह सॉन्ग लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से अमर बनाया. लेकिन बेहद कम लोगों को पता है कि इन गानों के पीछे सुमन कल्याणपुर की आवाज है.
लता मंगेशकर से मिलती थी सुमन कल्याणपुर की आवाज
गायिका सुमन कल्याणपुर भी ऐसी ही एक शख्सियत थीं, जिनकी आवाज ने दशकों तक संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, लेकिन उन्हें वह पहचान और सम्मान नहीं मिला, जिसकी वे हकदार थीं. 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली सुमन कल्याणपुर की आवाज को लता मंगेशकर से कंपेयर किया जाता था. दरअसल, लता जी ने एक बार इस बात का भी जिक्र किया कि सुमन काफी टैलेंटेड लड़की हैं, लेकिन उसकी आवाज काफी हद तक मुझसे मिलती है. उसने अपनी आवाज को अलग करने की कोशिश नहीं की, यही वजह रही कि उनको गाने का कम मौका मिल पाया.