The Paradise Review: नानी और राघव जुयाल की द पैराडाइज हुई रिलीज, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों का रिव्यू

The Paradise Review In Hindi: साउथ सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल की द पैराडाइज सिनेमाघरों में 24 सितंबर को रिलीज हो गई है, जिसे देखकर लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
The Paradise X Review In Hindi: द पैराडाइज रिव्यू इन हिंदी
नई दिल्ली:

The Paradise Social Media Review In Hindi: राघव जुयाल की टीवी के बाद बॉलीवुड और अब तेलुगू इंडस्ट्री में एंट्री हो गई है. दरअसल, वह साउथ सुपरस्टार नानी के साथ द पैराडाइज में नजर आ रहे हैं, जो 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को ए रेटिंग मिली है, जिसके चलते 18 या उससे ज्यादा उम्र के लोग इस फिल्म को देख सकते हैं. वहीं फिल्म रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिव्यू दिया है और टॉक्सिक से फिल्म की तुलना की है. आइए आपको बताते हैं द पैराडाइज का रिव्यू.

द पैराडाइज का सोशल मीडिया रिव्यू

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले एक्स यूजर्स में एक ने लिखा, टॉक्सिक डिजास्टर, द पैराडाइज डिजास्टर और जेलर 2 आ रही है. दूसरे यूजर ने लिखा, द पैराडाइज रिव्यू- अच्छा फर्स्ट हाफ, नीचा एवरेज सेकंड हाफ. तीसरे यूजर ने लिखा, पहला हाफ कम्पलीट हो गया है. KGF का रिफर्बिश्ड वर्शन जैसा लगा!इंटरवल हो गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- मोहब्बत नहीं, मौत का जश्न है ब्राइडल एंट्री पर बजने वाला गाना, पिता की मौत से मिली थी कैलाश खेर को प्रेरणा, आज है सुपरहि

Advertisement

चौथे यूजर ने लिखा, द पैराडाइज का फर्स्ट हाफ सॉलिड था. आया शेर, कैफे फाइट और छत्रपति रेंज इंटरवल बैंग. ओड़ेला से पीक स्टफ. सेकंड हाफ के पहले 30 मिनट वॉकआउट रेंज जैसे हैं. लेकिन सब्र के साथ देखा जा सकता है. नानी फायर हैं. एक बार देखने लायक. 

द पैराडाइज के बारे में 

'द पैराडाइज' में राघव जुयाल विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि पहली बार नानी का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा. इसके अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और संपूर्णेश बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म 24 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे पिछले दिनों ए रेटिंग मिली थी.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना 17 लगातार हिट फिल्मों में शामिल है ये 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश ने बांधा समां  

Advertisement
Featured Video Of The Day
बिहार में फिर से जमुई जैसी वारदात! शर्मसार कर देगा ये वीडियो
Topics mentioned in this article
The Paradise
Nani
Raghav Juyal
Bollywood