वो अकेले इंसान, जिनके अजय देवगन छूते थे पैर, 37 साल का उम्र का फासला, फिर भी मानते थे दोस्त, खींचते थे टांग

अजय देवगन ने अमरीश पुरी के साथ अपनी पहली फिल्म की थी, जिसके बाद वह कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. वहीं एक्टर उन्हें पिता समान मानते थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमरीश पुरी को दोस्त मानते थे अजय देवगन
नई दिल्ली:

अजय देवगन अपनी पर्सनल लाइफ और दोस्ती पर कम ही बात करते हैं. हालांकि उनके को स्टार का कहना है कि वह फिल्म के सेट पर बहुत प्रैंक करते हैं. लेकिन कम ही ऐसा हुआ है जब अजय देवगन ने इंडस्ट्री में अपने रिश्तों पर बात की है. पर हाल ही में अजय देवगन ने दिवंगत सुपरस्टार अमरीश पुरी के साथ गहरे कनेक्शन के बारे में बात की और कैसे उनका रिश्ता स्ट्रॉन्ग हो गया. यहां तक कि उन्होंने बताया कि सुपरस्टार की उन्होंने रैगिंग भी की थी. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, जब अजय देवगन से अमरीश पुरी के साथ बॉन्ड के बारे में बात की तो उन्होंने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि संजू (संजय दत्त), सलमान  (सलमान खान) और सभी. मैंने अमरीशजी के साथ पहली फिल्म की थी. वह बहुत कमाल के इंसान थे. 

अजय देवगन छूते थे पैर

अजय देवगन ने कहा, "वह मुझसे बहुत ज्यादा सीनियर और उम्र में भी बड़े थे. इंडस्ट्री में वह अकेले ऐसे इंसान थे, जिनके मैं पैर छूता था, लेकिन हम दोस्तों की तरह थे. मेरा मतलब है, मैं उनसे कुछ भी कह सकता था. मैं उनकी टांग खींचता था. वह मुझसे नाराज भी हो जाते थे, लेकिन फिर वापस मेरे पास आकर हंसने भी लगते थे. तो, मेरे जितने भी दोस्त हैं, उन सबसे अलग, हमारी यह बॉन्डिंग हमेशा से बहुत जबरदस्त रही है." बता दें कि अमरीश पुरी और अजय देवगन के बीच 37 साल का उम्र का फासला है.  

ये भी पढ़ें- मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के राहुल देव, कहा- मैंने अपने भाई को खो दिया है और वो...

अजय देवगन और अमरीश पुरी की फिल्में

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अजय देवगन ने 1991 में फिल्ममेकर कुकू कोहली की फूल और कांटे से डेब्यू किया था. उनके अपोजिट मधू थीं, जो हेमा मालिनी की भतीजी हैं. इसके अलावा फिल्म में अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी अहम किरदार में थे. फिल्म की सक्सेस के बाद अमरीश पुरी और अजय देवगन ने दिव्यशक्ति (1993), दिलजले (1996), जान (1996) और इतिहास (1997) में साथ काम किया. 

Advertisement

हर मौके पर पहुंचने वाले इंसान थे अमरीश पुरी

द कपिल शर्मा शो में अजय देवगन ने अमरीश पुरी को फादर फिगर बताया था. उन्होंने कहा, अमरीशजी इस दुनिया में नहीं है. लेकिन वह मेरे लिए पिता समान थे. जिनसे भी मैं अब तक मिला वह सबसे प्यारे इंसान थे. इंडस्ट्री में किसी को तकलीफ हो. किसी की शादी हो या किसी के घर में डेथ हो जाए. पहले पहुंचने वाला आदमी वो ही थे. 

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, शरमन जोशी और श्रेयस तलपड़े अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं, जो कथित विलेन के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा अजय देवगन की दृष्यम 3 का हिंदी वर्जन भी आने वाला है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- शबाना आजमी की 43 साल पुरानी फिल्म, जिसकी सलमान खान की इस 25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर मूवी से हुई थी तुलना 

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत कैसे हुई? | Dekh Raha Hai India