The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: विवादों में फंसकर भी द केरल स्टोरी 2 ने पहले दिन अस्सी से भी ज्यादा की कमाई, वसूले इतने 

The Kerala Story 2 Box Office Opening: द केरल स्टोरी 2 को 27 फरवरी को रिलीज कर दिया, जिसने अस्सी और दो दीवाने शहर में को तो पछाड़ा. लेकिन द केरल स्टोरी की ओपनिंग कमाई को पीछे नहीं छोड़ पाई

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1
नई दिल्ली:

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड को केरल उच्च न्यायालय के रिलीज की मंजूरी देने के बाद 27 फरवरी को विवादित फिल्म रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर मिक्स रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में द केरल स्टोरी 2 ने विवादों के होते हुए अच्छा कलेक्शन हासिल किया है. वहीं तापसी पन्नू की अस्सी और सिद्धांत चतुर्वेदी की दो शहर में को ओपनिंग कलेक्शन के मामले में पहले दिन द केरल स्टोरी 2 को पछाड़ दिया है. लेकिन फिल्म द केरल स्टोरी को पछाड़ पाई या नहीं आइए आपको बताते हैं. 

द केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड ने 3.5 करोड़ की ओपनिंग भारत में की है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 4.15 करोड़ का रहा है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो द केरल स्टोरी का बजट केवल 28 करोड़ का बताया जा रहा है.

ये भी पढें- The Kerala Story 2 Review: विवादों के बाद रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2, जानें प्रोपेगेंडा या रिसर्च आधारित है फिल्म?

अस्सी और दो दीवाने शहर में को पहले दिन द केरल स्टोरी 2 ने दी धोबी पछाड़

अस्सी की बात करें तो पहले दिन तापसी पन्नू की फिल्म ने 1 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि 8 दिनों में फिल्म केवल 7.45 करोड़ की कमाई भारत में कर पाई और वर्ल्डवाइड आंकड़ा केवल 8.2 करोड़ रहा है. वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि फिल्म का 8 दिनों का कलेक्शन 6.38 करोड़ रहा और वर्ल्डवाइड कमाई 7.5 करोड़ हुई है.   

द केरल स्टोरी से कितनी आगे है द केरल स्टोरी 2

Advertisement

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 2023 में सुदिप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी का पार्ट 2 द केरल स्टोरी 2 है. वहीं 3 साल पहले आई फिल्म ने 15-20 करोड़ के बजट में 303.97 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि 8.03 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने पहले दिन हासिल की थी. इसके चलते द केरल स्टोरी 2, द केरल स्टोरी से ओपनिंग डे के मामले में पीछे रह गई है. हालांकि शाम को रिलीज की अनुमति मिलने के चलते देखना होगा कि पहले वीकेंड पर कितनी कमाई हासिल करती है. 

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव बने छोटा पंडित, जेल से रिहा होने के बाद दिखे पब्लिक्ली पहली बार, अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Qatar LNG Crisis: कैसे Iran War ने India की Gas Supply और Economy पर बड़ा खतरा खड़ा किया