The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: हिट होने के लिए द केरल स्टोरी 2 को कमाने होंगे इतने करोड़, 2 दिनों पहुंची इतनी पास

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: द केरल स्टोरी 2 के कलेक्शन में दूसरे दिन उछाल देखने को मिली है, जिसके चलते फिल्म बजट का कलेक्शन कमा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2
नई दिल्ली:

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: द केरल स्टोरी 2 को 27 फरवरी को केरल उच्च न्यायालय से रिलीज की मंजूरी मिल गई थी, जिसके बाद शाम को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई. हालांकि इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई अपने नाम की. लेकिन दूसरे दिन की कमाई में उछाल देखने को मिला है. हालांकि द केरल स्टोरी 2 बजट से कितनी दूर है. इस पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि द केरल स्टोरी ने 2 दिन में भारत और दुनियाभर में कितनी कमाई हासिल कर ली है और बजट हासिल करने में अभी कितनी और कमाई द केरल स्टोरी को करनी होगी. 

द केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 75 लाख की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की थी. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 4.65 करोड़ पहुंच गया है. इसके चलते दो दिनों में 5.4 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने भारत में हासिल कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 6.4 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि फिल्म का बजट 30 करोड़ का है, जिससे अभी फिल्म दूर है. 

ये भी पढे़ं- अर्चना पूरन सिंह के पति को इंटरनेट यूजर्स ने कहा 'बेचारा हस्बैंड', वजह बना परमीत सेठी का ये वीडियो

द केरल स्टोरी 2 के बारे में 

द केरल स्टोरी 2 का टीजर 30 जनवरी को रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म चर्चा में हैं. यह 2023 में आई द केरल स्टोरी का सीक्वल है, जिसकी कहानी तीन हिंदू लड़कियों की है, जिनका प्यार में पड़ने के बाद धर्म परिवर्तन दिखाया गया है. फिल्म में तीन लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया हैं. हालांकि फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया है, जिसके चलते फिल्म चर्चा में है. 

ये भी पढ़ें- दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Khamenei की मौत के बाद ईरान का बड़ा ऐलान- 'जल्द हमला करेंगे' | Breaking News