कपूर खानदान की वो बेटी, जो 16 की उम्र में बन गई थी बागी, मां के साथ ने बदली तकदीर, बनी 90s की सबसे महंगी एक्ट्रेस

कपूर परिवार में केवल मर्द की फिल्मों में काम किया करते थे. जैसे राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर वगैरह. लेकिन लड़कियों के साथ ही बहुओं को भी फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी. लेकिन इस परिवार की एक बेटी ने इस नियम को तोड़ा और शोहरत की बुलंदियों को भी छुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

बॉलीवुड के नामचीन कपूर खानदान को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और पुराना घराना माना जाता है. पृथ्वीराज कपूर के समय से शुरू हुई एक्टिंग की परंपरा आज भी चल रही है. रणबीर कपूर और करीना कपूर जैसे आज के सितारे अपने दादा और परदादा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान का एक सख्त नियम था, जिसे इसी परिवार की एक बेटी ने तोड़ा था. कपूर परिवार में केवल मर्द की फिल्मों में काम किया करते थे. जैसे राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर वगैरह. लेकिन लड़कियों के साथ ही बहुओं को भी फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी. लेकिन इस परिवार की एक बेटी ने इस नियम को तोड़ा और शोहरत की बुलंदियों को भी छुआ.

कौन हैं कपूर परिवार की वो बेटी?

बॉलीवुड डीवा करिश्मा कपूर ने एक ऐसे परिवार में नई मिसाल कायम की जहां बेटियों को सिनेमा से दूर रखा जाता था. सिर्फ 16 साल की उम्र में, 1991 में 'प्रेम कैदी' फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और कपूर परिवार की पहली महिला बनीं जिन्होंने इस इंडस्ट्री को ज्वाइन किया. उनका यह साहसी कदम कपूर परिवार की दूसरी लड़कियों के लिए नया रास्ता दिखाने वाला बना. उनके बाद उन्हीं की बहन करीना कपूर ने भी फिल्मों की दुनिया में एंट्री की. आज कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट भी शादी के बाद फिल्में कर रही हैं.

मां ने दिया साथ

रणधीर कपूर से अलग होने (लेकिन आधिकारिक तौर पर तलाक न लेने) के बाद करिश्मा और करीना की परवरिश में बबीता का अहम हाथ था. उन्होंने उनके शुरुआती करियर में, खासकर करिश्मा के करियर में, एक बड़ी भूमिका निभाई. कपूर परिवार की महिलाओं के अभिनय करने पर लगी सख्त पाबंदी का मुद्दा आज भी परिवार में चर्चा का विषय बना हुआ है. खुद का करियर तो बबीता ने छोड़ दिया, लेकिन बेटी के करियर को बनाने के लिए परिवार से लड़ गईं.

करिश्मा बनी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

90 के दशक के मध्य तक, करिश्मा बॉलीवुड की सबसे सफल और भरोसेमंद हीरोइनों में से एक बन चुकी थीं. उन्होंने अपने समय के बड़े स्टार्स जैसे- शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ काम किया. उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुड़वा', 'दिल तो पागल है' और 'बीवी नंबर 1' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी.

Advertisement

अपने स्टारडम के चरम पर, हर हीरो उनके साथ काम करना चाहता था. करिश्मा सिर्फ हिट गानों और स्टाइलिश लुक्स का चेहरा नहीं थीं, बल्कि अपने चार्म के कारण वह डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई थीं. गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी यादगार बन गई. साथ ही, सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत सहज थी और उनकी मौजूदगी यादगार रही. एक दौर ऐसा आया जब करिश्मा अपने समय की दूसरी हीरोइन्स के मुकाबले अधिक चार्ज करती थीं और अपने समय की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं.

यह भी पढ़ें: तेरे नाम नहीं ये फिल्म थी आशिकों की फेवरेट, 13 साल पहले शाहिद-रणबीर ने किया रिजेक्ट, साउथ एक्टर ने ली एंट्री, कमा डाले 93 करोड़

Advertisement
Featured Video Of The Day
दतिया उपचुनाव पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- 'उपद्रव नहीं करना चाहिए'
Topics mentioned in this article
Karisma Kapoor
Bollywood