भेड़िया 2 में भी नजर आएगा द फैमिली मैन 3 का स्टीफन खुझोउ! दीपक डोबरियाल का जॉम्बी अवतार किया याद, चावल की वाइन बनी यादगार

एनएसडी से पास आउट हुए पल्लिन कबाक के लिए ‘भेड़िया’ तक का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. अरुणाचल प्रदेश में एक वर्कशॉप के दौरान मिली एक जानकारी ने उनकी किस्मत बदल दी और ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्म में रोल मिल गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भेड़िया 2 में भी नजर आएगा द फैमिली मैन 3 का स्टीफन खुझोउ!
नई दिल्ली:

ओटीटी के दौर में अब नॉर्थ ईस्ट इंडिया को भी मेकर्स ने खंगालना शुरू कर दिया है. जिसका नतीजा ये है कि फिल्म इंड्स्ट्री में अब नॉर्थ ईस्ट के कलाकार भी नजर आने लगे हैं. जिसमें पल्लिन कबाक जैसे हुनरमंद चेहरे भी शामिल हैं. पल्लिन कबाक को हाल ही में आपने द फैमिली मैन में स्टीफन खुझोउ के किरदार में देखा होगा. इस सीरीज के बाद उनके पास ऑफर्स की झड़ी लगी है. जिसमें से एक भेड़िया टू भी हो सकती है. पल्लिन कबाक ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बताया कि उन्हें भेड़िया वन कैसे ऑफर हुई थी और उससे क्या क्या यादें जुड़ी हैं.

ऐसे मिला बड़ा मौका

पल्लिन कबाक ने बताया कि सितंबर 2020 में वो अरुणाचल प्रदेश में एक वर्कशॉप कर रहे थे. वो हाल ही में एनएसडी से पास आउट हुए थे और अपने करियर की शुरुआती दौर में थे. उसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि फिल्म मेकर अमर कौशिक अरुणाचल में एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं और नए कलाकारों की तलाश में हैं. पल्लिन ने खुद पहल करते हुए अमर कौशिक से संपर्क किया. पहली मुलाकात में उन्हें सीधे सिलेक्ट नहीं किया गया. उनसे तस्वीरें मांगी गईं और शॉर्ट फिल्म के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया, लेकिन उनके पास दिखाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था. उन्होंने साफ कहा कि बेहतर होगा ऑडिशन ले लिया जाए. दो-तीन दिन बाद कास्टिंग टीम पहुंची और सबसे पहला ऑडिशन पल्लिन का हुआ. इसी ऑडिशन ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें ‘भेड़िया' में रोल मिल गया.

जॉम्बी बने दीपक डोबरियाल

‘भेड़िया' की शूटिंग के दौरान कई दिलचस्प पल भी सामने आए. एक बार दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पल्लिन एक ही होटल में ठहरे हुए थे. होटल मालिक ने पूरी टीम को छत पर एक खास दावत के लिए बुलाया. वहां लोकल ट्राइबल वाइन परोसी गई, जो चावल से बनाई जाती है. अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने वाइन का आनंद लिया. जिसके बाद माहौल पूरी तरह मस्ती में बदल गया. दीपक डोबरियाल ने जमकर डांस किया और मजाक मस्ती करते हुए जॉम्बी बनकर सबको डराया. हालात ऐसे हो गए कि कुछ लोग लिफ्ट से नीचे आए, जबकि दीपक सीढ़ियों से उतरते हुए सबको चौंकाते रहे. पूरी टीम के लिए वो रात लंबे समय तक याद रहने वाली बन गई.

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Indian Tanker पर Firing: Crew Member का Frightening Distress Audio Leak Viral