7 हीरो वाली कल्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप, अक्षय कुमार मरकर बार-बार हो जाते थे जिंदा!

अक्षय कुमार ने एक पॉडकास्ट में अपनी पुरानी फिल्म जानी दुश्मन का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक अनोखी स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके चलते उन्हें एक्स्ट्रा काम करना पड़ा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार मरकर बार-बार हो जाते थे इस फ्लॉप में जिंदा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की वजह से चर्चा में हैं, जिसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और महज दो दिनों में करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की सफलता के बीच अक्षय प्रमोशन में भी पूरी तरह जुटे हैं, जहां वह अपने करियर के पुराने और दिलचस्प किस्से साझा कर रहे हैं, जिनमें से एक कहानी ने सबका ध्यान खींच लिया.

मरकर भी करते रहे शूटिंग

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अक्षय ने जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार पहले ही मर चुका था, लेकिन शूटिंग के दौरान जब एक कलाकार नहीं पहुंचा, तो उन्हें फिर से बुला लिया गया. अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो उस फिल्म में 'पर डे बेसिस' पर काम कर रहे थे, इसलिए जहां जरूरत पड़ी, वहां उन्हें दोबारा जिंदा कर दिया गया. डायरेक्टर ने भी बिना झिझक उन्हें चार दिन के लिए शूट पर बुला लिया.

ये भी पढ़ें- इस एक्टर का सबसे महंगा है बॉलीवुड में घर, कीमत है 250 करोड़, शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा को छोड़ा पीछे

Advertisement

सांप, बदला और अजीबोगरीब कहानी

अक्षय ने फिल्म के एक चर्चित सीन को याद करते हुए बताया कि कैसे अरमान कोहली का किरदार सांप में बदल जाता है. एक महिला दूध लेकर आती है और सांप उसे देखता है—ऐसे दृश्य उस दौर में आम थे और दर्शकों को खूब पसंद भी आते थे. अक्षय के मुताबिक, उस समय फिल्मों में लॉजिक से ज्यादा “belief” और एंटरटेनमेंट पर जोर दिया जाता था, जो आज के दर्शकों को थोड़ा अटपटा लग सकता है.

सात सितारों की फिल्म, फिर भी फ्लॉप

जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी अपने समय की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में गिनी जाती है. इसमें सनी देओल, मनीषा कोइराला, सुनील शेट्टी, सोनू निगम, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी और आदित्य पंचोली जैसे कई बड़े नाम शामिल थे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अपने अजीबोगरीब कॉन्सेप्ट और सीन की वजह से आज भी इसे कल्ट फिल्म के तौर पर याद किया जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 48 साल पहले जब रेखा ने तोड़ा था अमिताभ बच्चन की बाहों में दम, सिनेमाघरों में आई थी आंसुओं की बाढ़, डेढ़ करोड़ की फिल्म ने कमाए 26 करोड़

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाज पर फायरिंग मामले में MEA का बड़ा बयान! | Breaking News
Topics mentioned in this article