The Conjuring Last Rites OTT: छह महीने का इंतजार खत्म, डरावनी फिल्मों के बाप की OTT पर आहट, किया था 4100 करोड़ का कलेक्शन

The Conjuring Last Rites OTT release date: हॉरर फिल्मों की बाप कही जाने वाली 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. जानें इस फिल्म को कब और कहां देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Conjuring Last Rites OTT: द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' OTT रिलीज डेट

OTT release date: हॉरर मूवी 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' फ्रेंचाइजी का आखिरी और सबसे इंटेंस चैप्टर अब OTT पर दस्तक देने जा रहा है. पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा की आइकॉनिक जोड़ी एड और लॉरेन वॉरेन के रूप में एक बार फिर लौट रही है, और ये उनका अंतिम केस है. कॉन्ज्यूरिंग सीरीज की फिल्मों को डरावनी फिल्मों की दुनिया का बाप कहा जाता है. इस सीरीज की अधिकतर फिल्मों को दुनियाभर में खूब सराहा गया है और हॉरर फिल्मों के शौकीनो के बीच उनका सिक्का चलता है.

किस ओटीटी पर होगी रिलीज

हॉरर फिल्म के शौकीनों को पिछले छह महीने से इसके ओटीटी पर आने का इंतजार था. हालांकि इसे पेड या रेंट पर देखा जा सकता था. लेकिन अब ये ओटीटी पर सबके लिए उपलब्ध होगी. फिल्म JioHotstar पर 13 फरवरी 2026 से स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी, ठीक फ्राइडे द 13th पर, जो हॉरर फैंस के लिए परफेक्ट टाइमिंग है.

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' कलेक्शन

फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज 5 सितंबर 2025 को हुई थी, जहां इसने वर्ल्डवाइड 499.2 मिलियन डॉलर (करीब 4,100 करोड़ रुपये) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जो Conjuring Universe की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज मिले, लेकिन ऑडियंस ने एड और लॉरेन की इमोशनल जर्नी, हाई-टेंशन स्केयर सीक्वेंस और क्लाइमैक्स को खूब सराहा. अब OTT पर आने से हिंदी, तमिल, तेलुगु और इंग्लिश में उपलब्ध होगी.

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' का प्लॉट

फिल्म Smurl haunting केस पर बेस्ड है, जो 1980s में पेंसिल्वेनिया में हुआ था. एड और लॉरेन सेमी-रिटायरमेंट में हैं, लेकिन एक पर्सनल और वायलेंट हॉन्टिंग उन्हें वापस बुलाती है, एक एंटीक मिरर से जुड़़ा एक अभिशाप. उनकी बेटी जूडी और उसके बॉयफ्रेंड टोनी भी स्टोरी में शामिल हैं. ये सिर्फ एक और केस नहीं, बल्कि वॉरेन्स के लिए आखिरी और सबसे पर्सनल लड़ाई है. डायरेक्टर माइकल चावेज ने पहले Conjuring फिल्मों में काम किया है, और यहां उन्होंने इमोशंस, फैमिली डायनामिक्स और क्लासिक जंप-स्केयर्स का बैलेंस बनाया है.

'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' रेटिंग

हॉरर मूवी 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' को आईएमडीबी पर 6.2 रेटिंग मिली है. वहीं rottentomatoes डॉट कॉम के टोमैटो मीटर पर फिल्म को 58 प्रतिशत का स्कोर मिला है. इस तरह फिल्म को एवरेज रेटिंग मिली है. फिर इस सीरीज के फैन्स के लिए इसका ओटीटी पर रिलीज होना खास मौके से कम नहीं.

Featured Video Of The Day
Rohit Shetty House Firing Case: Lawrence Gang को हथियार भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार | Breaking News